एशिया कप 2025-2472: हारिस रऊफ बोले- भारत को दोनों मैच हराएंगे; फैन्स ने कहा- गलतफहमी मत पालो
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को होगा। (फोटो क्रेडिट; सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 की शुरुआत 6 सितंबर से होगी। क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा वेट भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच का है इस बार दोनो टीम के बीच दो मुकाबले होने तय हैं, अगर टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं, तो तीसरा मुकाबला भी हो सकता है।
इस बीच पाकिस्तान के पेसर हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ दोनों मैच जीतने वाला है। एक फैन हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ होने वाले दो मैचों की याद दिलाता है। इस पर रऊफ कहते हैं- हम दोनों मैच जीतेंगे। यह बयान आते ही चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर फैन्स हारिस के बयान पर मजे ले रहे हैं। एक फैन ने लिखा- गलतफहमी मत पालिए। आप बड़े मुकाबलों में भारत के सामने बौने नजर आते हैं।
एशिया कप में तीन मैच हो सकते है
भारत और पाकिस्तान का लीग मैच 14 सितंबर को दुबई में होना है। इसके बाद ये टीमें 21 सितंबर को फेव 4 के तहत फिर आमने-सामने हो सकती हैं। अगर यही टीम्स फाइनल में पहुंचीं, तो फिर मैच होगा और इस तरह इस एशिया कप में ही दोनों के तीन मुकाबले मुमकिन हैं।
WCL में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं हो सका था
22 अप्रैल को पहलगाम हमला हुआ था। जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। काफी दिनों तक दोनों देश के बीच तनाव था। पिछले दिनों इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड (WCL) में पाकिस्तान के खिलाफ मैच होना था। हरभजन सिंह, सुरेश रैना , युवराज सिंह और बाकी प्लेयर्स ने खेलने इनकार कर दिया था। इसके बाद यह मैच रद्द कर दिया गया था। ऑर्गनाइजर्स ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके भारत के लोगों और खासकर क्रिकेट फैंस से माफी भी मांगी थी।
ICC टूर्नामेंट में खेलेंगी दोनों टीम
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के जितने भी टूर्नामेंट होंगे उनमें और एशिया कप में टीम इंडिया खेलती रहेंगी। इसमें पाकिस्तान से भी मुकाबले होंगे। भारतीय खेल मंत्रालय ने पिछले दिनों कहा था- हम एशिया कप में खेलने से भारतीय टीम को नहीं रोक सकते, क्योंकि यह मल्टीलेटरल (कई टीमों का टूर्नामेंट) इवेंट है। हालांकि, बाइलेटरल सीरीज पर हमारा रुख पहले जैसा है। दोनों देश आपस में कोई सीरीज नहीं खेलेंगे।

2012 के बाद नहीं हुई कोई बाइलेटरल सीरीज
भारत-पाकिस्तान के बीच 13 साल से कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। आखिरी बार दिसंबर 2012 में पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। तब दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मैच की सीरीज ड्रॉ रही थी। 3 वनडे मैच की सीरीज पाकिस्तान ने जीती थी। इसके बाद से दोनों टीमें ICC टूर्नामेंट या एशिया कप में ही खेलती नजर आ रही हैं।
14 सितंबर को इंडिया Vs पाकिस्तान मैच
एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा। एशिया कप की मेजबानी भारत के पास थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ राजनीतिक तनाव के चलते टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट कर दिया गया।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा,हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

