एशिया कप 2025-3787: सुपर 4 में इंडिया Vs बांग्लादेश- टीम इंडिया हॉट फेवरेट, 17 में से 16 T20I जीते, यहां कम्पलीट मैच प्रिव्यू
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 का सुपर 4 स्टेज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 का चौथा मुकाबला 24 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7.30 बजे होगा। मैच आधे घंटे बाद यानी 8:00 बजे शुरू होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का सुपर 4 स्टेज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 का चौथा मुकाबला 24 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7.30 बजे होगा। मैच आधे घंटे बाद यानी 8:00 बजे शुरू होगा। एशिया कप 1984 में शुरू हुआ था। इसके 16 एडिशन हो चुके हैं। यह 17वां एडिशन है। 16 में से 8 बार यह ट्रॉफी भारत ने जीती। हालांकि, बांग्लादेश 41 साल में कभी एशिया कप नहीं जीत सका। वो 3 बार इस टूर्नामेंट को होस्ट भी कर चुका है।
टीम इंडिया की जीत की राह पर
भारत ने 21 सितंबर को खेले गए सुपर 4 के हॉट एनकाउंटर में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। ये टीम की लगातार चौथी जीत रही।

बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया
बांग्लादेश ने सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में सैफ हसन और तौहीद हृदोय ने फिफ्टी लगाई थी। पेसर मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए थे।
T20I में हेड टू हेड
कुल मैच: 17
इंडिया ने जीते : 16
बांग्लादेश ने जीते : 1
पिच रिपोर्ट
यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर T20 मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिला है। इसे बैटिंग पैराडाइज या बैटिंग फ्रेंडली विकेट माना जाता है। हालांकि, स्पिन यूनिट को भी मदद मिल सकती है। पहली पारी का एवरेज स्कोर 152 और दूसरी का 146 है।

मौसम कैसा रहेगा, जानें हाल
दुबई में सितंबर में काफी गर्मी होती है। मैच के दिन तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। ह्यूमिडिटी 49% रहने की संभावना है। यानी मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी रहेगी। बारिश के चांसेज नहीं हैं।
एक्सपर्ट भारत को इस मैच में भी फेवरेट मान रहे हैं। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा अच्छे फॉर्म में हैं। मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे अक्षर पटेल भी फॉर्म में हैं।
एशिया कप 2025 ग्रुप्स
Group A: भारत, पाकिस्तान
Group B: श्रीलंका, बांग्लादेश
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच के तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
बांग्लादेश की पॉसिबल प्लेइंग 11
तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय, जाकिर अली अनिक, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब और शोरिफुल इस्लाम।

इंडिया का फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
बांग्लादेश फुल स्क्वॉड
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन।

