एशिया कप 2025, IND Vs PAK फाइनल आज : भारत की नजर 9वें खिताब पर; दो हार का दबाव पाकिस्तान पर, यहां कम्पलीट मैच प्रिव्यू
Published:
4 min read

एशिया कप 2025 का रोमांच आज रात थम जाएगा। अब तक अजेय रही टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज और इसके बाद सुपर 4 में हमारी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज कीं।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का रोमांच आज रात थम जाएगा। अब तक अजेय रही टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज और इसके बाद सुपर 4 में हमारी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज कीं। जीत के रथ पर सवार भारतीय आज का मुकाबला जीतने के बाद एशिया की बाकी टीमों से कोसों दूर निकल जाएगी। एशिया कप में यह उसकी 9वीं खिताबी जीत होगी। बहरहाल, यहां हम आपको इस मेगा फाइनल के पहले कम्पलीट मैच प्रिव्यू से वाकिफ करा रहे हैं, ताकि जब आप मैच देखने बैठें तो प्री-मैच स्टेटस आपके जेहन में रहे। तो चलिए देर किस बात की…शुरू करते हैं….
टॉस- मैच और वेन्यू
यह मैच 28 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।टॉस शाम 7.30 पर होगा। रात 8 बजे पहली बॉल डिलीवर होगी।

22 गज की पिच क्या गुल खिलाएगी यानी पिच रिपोर्ट
दुबई की पिच आमतौर पर बैटिंग पैराडाइज यानी बल्लेबाजों का स्वर्ग कही जाती है। यहां शुरू में स्ट्रोकप्ले आसान होता है। हालांकि, वक्त गुजरने के साथ विकेट कुछ स्लो होता है और फिर स्पिनर को मदद मिलने लगती है। पहली पारी में 170 से ऊपर का स्कोर बन सकता है। हालांकि, दूसरी पारी में चेज आसान नहीं होता, क्योंकि स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। बॉल कुछ लो भी रहती है।

वेदर रिपोर्ट : मौसम आज बेईमान तो नहीं होगा
दुबई में सितंबर में काफी गर्मी होती है। मैच के दिन दिनभर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या इससे कुछ ज्यादा रह सकता है। ह्यूमिडिटी 52% रहने की संभावना है। यानी प्लेयर्स को हाईड्रेट रहना होगा। वैसे मौसम साफ रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी प्लेयर्स का फिटनेस टेस्ट लेंगे।

भारत बनाम पाकिस्तान: T20I हेड टू हेड
कुल मैच: 15
भारत जीता: 12
पाकिस्तान जीता: 3
अगर एशिया कप की बात करें तो यह दो फॉर्मेट में खेला गया है। एशिया कप में ओवरऑल दोनों टीमें 21 बार टकराईं। भारत ने 12 और पाकिस्तान ने 6 मर्तबा जीत हासिल की। 3 मैच रद्द हो चुके हैं।आखिरी 5 मुकाबलों में से भारत ने 4 और पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच जीता है।

टीम न्यूज अपडेट
टीम इंडिया ने शुक्रवार को श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया था। इसके बाद खबर आई कि तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या के साथ कुछ माइनर फिटनेस इश्यूज हैं। हालांकि, शनिवार रात टीम इंडिया के खेमे से ‘ऑल इज वेल’ का सिग्नल आया। हमारा मिडिल ऑर्डर श्रीलंका के खिलाफ टेस्टेड ओके पाया गया। अब यकीन है कि टीम ट्रॉफी उठाने से महज एक कदम दूर है।
पाकिस्तान टीम में किसी बदलाव की गुंजाइश नहीं है। इसका इशारा कप्तान सलमान अली आगा दे चुके हैं।
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग 11
साईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम और अबरार अहमद।
इंडिया का फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी का फुल स्क्वॉड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।

