भारत-अफगानिस्तान के बीच होगा एशिया कप फाइनल: कनेरिया की भविष्यवाणी- टीम इंडिया ही जीतेगी खिताब, पाकिस्तान रहेगा फिसड्डी
Published:
3 min read

दानिश कनेरिया ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत-पाकिस्तान का मैच काफी रोमांचक होगा। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इस बार अफगानिस्तान टीम शानदार खेल दिखाएगी और फाइनल में पहुंचेगी। खिताबी मुकाबले में उसकी टक्कर टीम इंडिया से होगी।
कनेरिया ने कहा कि इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ही खिताब जीतेगी। पाकिस्तान टीम फिसड्डी साबित होगी और उसे अफगानिस्तान से मुश्किल चुनौती मिलेगी।
14 सितंबर को इंडिया Vs पाकिस्तान मैच
दरअसल, इस बार एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा। एशिया कप की मेजबानी भारत के पास थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ राजनीतिक तनाव के चलते टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट कर दिया गया।
अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देगी
कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- दुबई में एशिया कप शानदार होने वाला है। टीम इंडिया पर नजरें होंगी। वो फिर से एशिया कप खिताब जीत सकती है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया बाकी टीमों को स्ट्रॉन्ग टक्कर देगी।
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर कनेरिया ने कहा- जिस तरह से पाकिस्तान टीम टी20 क्रिकेट खेल रही है, वो बेहतर खेल रही है, लेकिन उसे अफगानिस्तान से टफ टाइम मिलेगा। मुझे लग रहा है कि इस बार एशिया कप का फाइनल अफगानिस्तान और इंडिया के बीच होगा। जिस तरह से अफगानिस्तान की टीम है और वो टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। इंडिया वैसे ही अच्छा खेल रही है। उनके पास बहुत सॉलिड प्लेयर हैं। टॉप ऑर्डर, लोअर ऑर्डर… उनके पास ब्रिलियंट ऑलराउंडर्स हैं।
उन्होंने कहा- इंडिया-पाकिस्तान के बीच काफी कड़ा मुकाबला होगा। यह मेरा ओपिनियन है कि जिस तरह से टीमें खेल रही हैं। अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देगी। उनके पास फाइनल में पहुंचने और टीम इंडिया के साथ खेलने का सुनहरा मौका रहेगा।
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम
सलमान अली आगा (कप्तान),अबरार अहमद,फहीम अशरफ,फखर जमां,हारिस रऊफ,हसन अली,हसन नवाज,हुसैन तलत,खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर),मोहम्मद नवाज,मोहम्मद वसीम जूनियर, साहबजादा फरहान,सैम अय्यूब,सलमान मिर्जा,शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मुकीम।

