एशिया कप 2025- बांग्लादेश Vs श्रीलंका: 7वीं बार खिताब जीतने का सफर शुरू करेगी श्रीलंका; मैच से पहले डीटेल्ड रिपोर्ट आपके लिए
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 का पांचवा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच शनिवार (13 सितंबर) को अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। मैच रात 8 बजे से शुरु होगा।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का पांचवा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच शनिवार (13 सितंबर) को अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें इस बार ग्रुप बी में हैं। मैच रात 8 बजे से शुरु होगा।
श्रीलंका की टीम एशिया कप की सबसे सफल टीमों में से एक है। वह अब तक 6 बार यह खिताब जीत चुकी है और इस बार भी उनकी नजरें सातवीं ट्रॉफी पर टिकी हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी अब मजबूत नजर आती है।
श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच आखिरी T20I जुलाई में हुआ था। 3 मैच की T20I सीरीज में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2-1 से हराया था। आखिरी मैच भी बांग्लादेश ने जीता था।

पिच रिपोर्ट
शेख जायद स्टेडियम की विकेट स्लो नेचर की है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और स्लो हो जाती है। इससे स्ट्रोक प्ले मुश्किल हो जाता है। दूसरी पारी में स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में पहले बैंटिग करने वाली टीम अगर 170-180 का स्कोर खड़ा करती है तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम के लिए टारगेट चेज करना आसान नहीं रहेगा। लिहाजा, यहां टॉस बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है।

वेदर रिपोर्ट
अबूधाबी में 13 सितंबर का टेम्परेचर प्रिडक्शन 37 डिग्री सेल्सियस के करीब है। ह्यूमिडिटी 59% के करीब रहेगी। आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई चांस नहीं है। यानी मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा।
बांग्लादेश और श्रीलंका हेड टू हेड
मैच: 20
श्रीलंका ने जीते : 12
बांग्लादेश ने जीते : 8
एशिया कप 2025 ग्रुप्स
Group A: भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) और ओमान।
Group B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग चाइना।
एशिया कप 2025 वेन्यूज
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
श्रीलंकाई टीम: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।
बांग्लादेशी टीम: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन।

