बांग्लादेश ने हॉन्गकॉन्ग चाइना को 7 विकेट से हराया: एशिया कप से बाहर हुई हॉन्गकॉन्ग टीम; लिटन दास सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बांग्लादेशी प्लेयर बने
Published: Updated:
1 min read

बांग्लादेश टीम की कमान लिटन दास संभाल रहे हैं। उन्होंने पहले ही मैच में फिफ्टी लगाई। (@BCB)
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश की टीम ने एशिया कप 2025 में जीत से आगाज किया है। उसने अपना पहला मैच गुरुवार (11 सितंबर) को हॉन्गकॉन्ग चाइना के खिलाफ अबुधाबी में खेला, जिसे 7 विकेट से जीत लिया। इस टूर्नामेंट में हॉन्गकॉन्ग की यह लगातार दूसरी हार है। इसके साथ ही टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हॉन्गकॉन्ग चाइना ने टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेला था, जिसमें अफगानिस्तान से हार मिली थी।
हॉन्गकॉन्ग चाइना के खिलाफ मैच में बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने फिफ्टी लगाई। वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बांग्लादेशी प्लेयर भी बन गए हैं। लिटन दास ने अब तक 78 छक्के लगाए हैं। उन्होंने महमूदुल्लाह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 77 छक्के लगाए थे। लिटन दास को प्लेयर ऑप द मैच चुना गया।
बांग्लादेश पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर
यह मैच जीतकर बांग्लादेश ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के 2 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट भी 1.001 का हो गया है। अफगानिस्तान 2 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। उसका नेट रनरेट 4.700 का है।
इस ग्रुप में श्रीलंका ने अब तक आगाज नहीं किया है। हॉन्गकॉन्ग चाइना ने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं। बांग्लादेश का अगला मैच शनिवार (13 सितंबर) को श्रीलंका से होगा। जबकि हॉन्गकॉन्ग अपना आखिरी मैच 15 सितंबर को श्रीलंका से ही खेलेगी।
लिटन दास बने दूसरे टॉप स्कोरर
लिटन दास बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने अब तक 111 मैच में 2496 रन बनाए हैं। उनसे आगे सिर्फ शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 129 टी20 मैचों में 2551 रन बनाए। लिटन दास के पास अगले मैच में यह रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका है।
बांग्लादेश 7 विकेट से जीता, लिटन दास ने लगाई फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हॉन्गकॉन्ग चाइना की टीम ने 7 विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 3 विकेट गंवाकर 17.4 ओवर में ही मैच जीत लिया। कप्तान लिटन दास ने 39 बॉल पर सबसे ज्यादा 59 रन बनाए।
तौहीद हृदोय 36 बॉल पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। परवेज हुसैन ने 19 और तंजीद हसन ने 14 रन बनाए। हॉन्गकॉन्ग चाइना के लिए अतीक इकबाल ने 2 और आयुष शुक्ला ने 1 विकेट लिया।
बांग्लादेश को 60 बॉल पर 70 रन चाहिए
कप्तान लिटन दास और तौहीद हृदोय ने बांग्लादेश टीम को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 26 बॉल पर 27 रन की पार्टनरशिप कर ली है। फिलहाल, टीम ने 10 ओवर में 74 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 60 बॉल पर 70 रन चाहिए।
बांग्लादेश ने 47 रन पर दूसरा विकेट गंवाया
हॉन्गकॉन्ग चाइना को दूसरी सफलता मिली। अतीक इकबाल ने तंजीद हसन को आउट किया। निजाकत खान ने शानदार कैच लिया। तंंजीद 18 बॉल पर 14 रन ही बना सके। बांग्लादेश ने 47 रन पर यह दूसरा विकेट गंवाया।
हॉन्गकॉन्ग को मिली पहली सफलता
24 रन पर बांग्लादेश ने पहला विकेट गंवाया। पारी के तीसरे ही ओवर में हॉन्गकॉन्ग चाइना के तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने परवेज हुसैन इमोन को आउट किया। परवेज ने 14 बॉल पर 19 रन बनाए।
बांग्लादेश ने पहले ओवर में बनाए 9 रन
144 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम। परवेज हुसैन इमोन और तंजीद हसन तमीम ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला। पहला ओवर तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने किया, जिसमें 9 रन दिए।
बांग्लादेश को मिला 144 रन का टारगेट
हॉन्गकॉन्ग चाइना ने 7 विकेट पर 143 रन बनाए। टीम ने 3 रन बनाने में 3 विकेट गंवाए। इस कारण स्कोर धीमा हुआ। 134 रन पर 5वां और छठा विकेट गिरा। फिर 136 के स्कोर पर 7वां विकेट गंवाया था। हॉन्गकॉन्ग के लिए निजाकत खान ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
जीशान अली ने 30 और कप्तान यासिम मुर्तजा ने 28 रन की पारी खेली। इस तरह मैच जीतने के लिए बांग्लादेश को 144 रन का टारगेट मिला। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, तंजीम हसन और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।
रनआउट हुए कप्तान मुर्तजा
117 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग चाइना को चौथा झटका लगा। कप्तान यासिम मुर्तजा रनआउट हुए। उन्होंने निजाकत खान के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन की पार्टनरशिप की। यासिम 19 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान यासिम-निजाकत ने हॉन्गकॉन्ग को संभाला
कप्तान यासिम मुर्तजा और निजाकत खान ने 3 विकेट के बाद हॉन्गकॉन्ग चाइना की टीम को संभाल लिया है। टीम का स्कोर 16 ओवर में 107 रन हो गया है। यासिम और निजाकत ने चौथे विकेट के लिए अब तक 36 रन की पार्टनरशिप कर ली है।
हॉन्गकॉन्ग चाइना ने तीसरा विकेट गंवाया
तंजीम हसन ने बांग्लादेश की वापसी करवाई। 71 रन पर हॉन्गकॉन्ग चाइना ने तीसरा विकेट गंवाया। ओपनर जीशान अली 34 बॉल पर 30 रन बनाकर आउट हुए। जीशान का कैच मुस्ताफिजूर रहमान ने लिया। जीशान ने निजाकत खान के साथ मिलकर 41 रन की पार्टनरशिप की थी।
जीशान-निजाकत ने टीम को संभाला
2 विकेट के बाद हॉन्गकॉन्ग चाइना की टीम संभली। 10 ओवर में 64 रन बनाए। जीशान अली 24 (28) और निजाकत खान 12 (16) रन बनाकर नाबाद हैं।
तंजीम ने बांग्लादेश को दिलाई दूसरी सफलता
30 के स्कोर पर हॉन्गकॉन्ग चाइना ने दूसरा विकेट गंवाया। बाबर हयात 14 रन बनाकर तंजीम हसन की बॉल पर क्लीन बोल्ड हुए। फिलहाल, टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं।
हॉन्गकॉन्ग चाइना ने 7 रन पर पहला विकेट गंवाया
बांग्लादेश टीम को दूसरे ओवर में पहली सफलता मिली। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने ओपनर अंशुमन रथ को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। अंशुमन 5 बॉल पर 4 रन बना सके। फिलहाल, हॉन्गकॉन्ग चाइना का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन है।
पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने
हॉन्गकॉन्ग चाइना और बांग्लादेश के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। पहला ओवर स्पिनर महेदी हसन ने किया। जबकि हॉन्गकॉन्ग चाइना के लिए जीशान अली और अंशुमन रथ ओपनिंग करने आए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।
मैच में बांग्लादेश की प्लेइंग-11:
परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजूर रहमान।
मैच में हॉन्गकॉन्ग चाइना प्लेइंग-11:
जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमन रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, कल्हन मार्क चल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), एजाज खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला और अतीक इकबाल।
बांग्लादेश ने टॉस जीता
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है। हॉन्गकॉन्ग चाइना टीम के कप्तान यासिम मुर्तजा ने कहा कि यदि वे टॉस जीतते तो पहले बैटिंग का ही फैसला करते। इसका मतलब है कि टॉस हारकर भी फायदेमंद ही रहा।
एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग चाइना की टीम:
यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, निजाकत खान, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हC मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद एजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान।
एशिया कप में बांग्लादेशी टीम:
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन।
हॉन्गकॉन्ग चाइना Vs बांग्लादेश हेड-टु-हेड
कुल मैच: 2
बांग्लादेश जीता: 1
हॉन्गकॉन्ग चाइना जीता: 1
दोनों टीम के बीच अब तक 1 टी20 मैच हुआ
हॉन्गकॉन्ग चाइना और बांग्लादेश के बीच ओवरऑल यह तीसरा मैच है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक वनडे और एक टी20 मुकाबला हुआ है। इसमें बांग्लादेश ने वनडे जीता है, जबकि टी20 में उसे हार मिली है। दोनों टीमों के बीच 11 साल बाद कोई मैच हो रहा है।
सबसे पहले 16 जुलाई 2004 को वनडे मैच हुआ था, जिसमें बांग्लादेश की टीम 116 रन से जीती थी। इसके 10 साल बाद यानी 20 मार्च 2014 को दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबला हुआ। इसमें हॉन्गकॉन्ग चाइना ने बाजी मारी। उसने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया था।

