एशिया कप 2025-3419: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, बांग्लादेश हारी तो इवेंट से बाहर; AFG की नजर सुपर 4 पर
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 का 9वां मुकाबला मंगलवार 16 सितंबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप B का यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 का 9वां मुकाबला मंगलवार 16 सितंबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप B का यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।
अफगानिस्तान की टीम अच्छे फॉर्म में है। पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग चाइना पर जीत हासिल करने के बाद अब उनका मुकाबला बांग्लादेश से है। हालांकि अपने पहले ही मैच में श्रीलंका से हार चुकी है। अगर बांग्लादेश यह मैच हारती है तो वो एशिया कप से बाहर हो जाएगी।
पहला मैच 94 रन से जीता
अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 94 रनों से हराया था। इस जीत से उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर हुआ। टीम के ऑलराउंडर अजमत उल्लाह उमरजई ने सिर्फ 21 गेंद में 53 रन की पारी खेली। इसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उनके साथ सेदिकुल्लाह अटल ने भी 73 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
बांग्लादेश पहला मैच हारी
दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले मैच में हार गई थी। पारी की शुरुआत दो विकेट मेडन ओवर से हुई। इससे बल्लेबाजों पर दबाव आ गया। लिटन दास और तौहीद हृदॉय जैसे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
शमीम हुसैन और जाकिर अली ने टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर 86 रनों की साझेदारी की, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। शमीम हुसैन ने 42* रन बनाए।
पिच रिपोर्ट
शेख जायद स्टेडियम की पिच पर अब तक तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर करीब 155-160 रन रहा है। तीन में से दो मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं।पॉवरप्ले के ओवर दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होंगे, क्योंकि शुरुआत में विकेट लेकर या रन बनाकर दबाव बनाना जरूरी होगा। हालांकि यह की पिच बैटिंग और बॉलिंग दोनों लिए अच्छी है।
वेदर रिपोर्ट
अबूधाबी में 16 सितंबर को टेम्परेचर प्रिडक्शन 36 डिग्री सेल्सियस के करीब है। ह्यूमिडिटी 62% के करीब रहेगी। आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई चांस नहीं है। यानी मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा।
एशिया कप 2025 ग्रुप्स
Group A: भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) और ओमान।
Group B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग चाइना।
एशिया कप 2025 वेन्यूज
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
शेख जायद स्टेडियम, अबूधाबी
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2025 का लाइव टेलिकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैन्स इसे Sony LIV app और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान T20I हेड टू हेड
मैच: 12
बांगलादेश ने जीते : 5
अफगानिस्तान ने जीते : 7
अफगानिस्तानी की पॉसिबल प्लेइंग 11
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अल्लाह गजनफर, नूर और फजलहक फारूकी।
बांग्लादेश की पॉसिबल प्लेइंग 11
तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय, जाकिर अली अनिक, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब और शोरिफुल इस्लाम।
एशिया कप में बांग्लादेश का स्क्वॉड
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जाकिर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मोहम्मद सैफद्दीन।
एशिया कप में अफगानिस्तान का स्क्वॉड
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरवेश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी।

