एशिया कप 2025- IND vs PAK : अजहरुद्दीन बोले- सब जानते हैं कि टेंशन है, फिर इस मैच का फायदा क्या
Published:
3 min read

भारत और पाकिस्तान का मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल में खेला जाएगा। (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है। इसके बावजूद भारत में इसका विरोध हो रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि टीम इंडिया को इस वक्त पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए।
न्यूज एजेंसी से बातचीत में अजहर ने कहा- फिलहाल, देश में जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए हमें ये मैच नहीं खेलना चाहिए। सबको पता है कि हम किन हालात से गुजर रहे हैं। अजहरुद्दीन का इशारा अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद भारत की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर की तरफ था। हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले इस पूर्व मिडिल ऑर्डर बैटर के मुताबिक, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक दोनों देशों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलने से बचना चाहिए।
किसी भी वक्त खेल रोक देना सही नहीं
अजहरुद्दीन ने कहा- क्रिकेट मैच होते रहने चाहिए, रिश्ते बने रहने चाहिए। ऐसा नहीं कि कभी मैच चल रहे हैं और कभी बंद कर दिए जाएं। अगर दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज नहीं हो रही है और बाकी खेलों में भी रिश्ते टूटे हुए हैं, तो सिर्फ एशिया कप जैसे टूर्नामेंटों में आमना-सामना करना सही नहीं है।
BCCI लेगा आखिरी फैसला
हालांकि अजहरुद्दीन ने साफ किया कि ये उनकी सोच है, क्योंकि आखिरी फैसला सरकार और BCCI को ही लेना है। उन्होंने कहा होगा वही जो सरकार और बोर्ड चाहेंगे। मैं जो भी कह रहा हूं। सोच-समझकर कह रहा, लेकिन आखिरी फैसला उनका होगा।
21 तारीख को भी मैच हो सकता है
भारत और पाकिस्तान एशिया कप में एक ही ग्रुप है। 9 सितंबर से 28 को यूएई में खेला जाए। इंडिया का पहला मैच UAE से है।इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान का साथ दुबई इंटरनेशनल में खेला जाएगा। अगर दोनों टीमें ग्रुप से आगे बढ़ती हैं, तो सुपर फोर स्टेज में 21 सितंबर को एक बार फिर इनका आमना-सामना हो सकता है।
PCB औऱ BCCI का फैसला
इस बार एशिया कप के मैच UAE के दो शहर में होंगे -दुबई और अबू धाबी। सुरक्षा और राजनीतिक टेंशन को देखते हुए। PCB और BCCI ने फैसला किया है। कम से कम 2027 दोनों देश एक दूसरे की जमीन पर कोई मैच नहीं खेलेंगे।
ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, UAE और ओमान हैं, जबकि ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं। इस बार हर टीम 17 खिलाड़ियों की टीम मैदान में उतार सकती है।

