2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की संभावित टीम: भुवनेश्वर को स्क्वॉड में रखा, शमी के लिए उम्मीद बाकी; संजू-पंत और वैभव बाहर
Published: Updated:
3 min read

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पसंद की टीम बताई है। सबसे ज्यादा चर्चा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर हो रही है, जिन्हें अश्विन ने सीधे टीम में नहीं चुना, लेकिन पूरी तरह बाहर भी नहीं किया। उन्होंने शमी को 'Maybe' (शायद सेलेक्शन हो सकता है) कैटेगरी में रखा है। साथ ही अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार की वापसी की पैरवी भी की।
शमी पर क्या बोले अश्विन?
अश्विन ने अपनी वर्ल्ड कप 2027 की संभावित टीम को तीन कैटेगरी में बांटा है- Yes (हां, सेलेक्शन हो सकता है), Maybe (शायद) और No (नहीं)। इसमें शमी को 'Maybe' लिस्ट में रखा गया। यानी अश्विन का मानना है कि अगर शमी फिट रहते हैं और अच्छी फॉर्म में लौटते हैं, तो वह वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार को लेकर दी सलाह
अश्विन ने ESPN Cricinfo पर कहा- BCCI को भुवनेश्वर कुमार से बात करनी चाहिए। उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी और सभी घरेलू टूर्नामेंट खिलाए जाएं। साउथ अफ्रीका की तेज और स्विंग वाली पिचों पर भुवनेश्वर भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

बाॅलिग में सुधार करना होगा
अश्विन के मुताबिक- भारतीय टीम की बैटिंग मजबूत है, लेकिन बॉलिंग में अभी भी सुधार की जरूरत है। खासकर अगर जसप्रीत बुमराह किसी कारण से उपलब्ध नहीं रहते, तो इंडिया का पेस अटैक कमजोर नजर आता है। इसलिए अनुभवी गेंदबाजों को तैयार रखना जरूरी है।
Yes लिस्ट में ये खिलाड़ी
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और भुवनेश्वर कुमार।

Maybe लिस्ट
मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

No वाली लिस्ट
ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार।
भारतीय टीम के लिए मैसेज
अश्विन की सलाह है कि वर्ल्ड कप 2027 के लिए सिर्फ नाम नहीं, बल्कि फिटनेस, फॉर्म और परिस्थितियों के हिसाब से टीम चुनी जानी चाहिए। शमी को 'Maybe' लिस्ट में रखकर उन्होंने संकेत दिया है कि अनुभवी तेज गेंदबाज के लिए अभी भी दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस और प्रदर्शन से खुद को फिर साबित करना होगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू और फॉर्मेट तय कर दिया है। यह वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में होगा। ICC ने वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए हैं।

