वॉशिंगटन सुंदर को नंबर 3 पर खिलाएं: आर. अश्विन की कोच गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को सलाह
Published:
3 min read

वाशिंगटन सुंदर(फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में 23 जुलाई से होगा। टीम इंडिया 2-1 से पीछे है। भारत को इस मुकाबले में जीत की सख्त जरूरत है। अगर वो जीतती है तो सीरीज जीतने के चांसेज भी बने रहेंगे। हारने पर सीरीज जीतना नामुमकिन हो जाएगा।
इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को एक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर टीम मैनेजमेंट को वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी पर भरोसा है तो उन्हें करुण नायर की जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाना चाहिए।
तो टॉप ऑर्डर में क्यों नहीं खिलाते
अश्विन ने यह सलाह कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को दी है। अश्विन ने कहा- सुंदर की बैटिंग पर इतना भरोसा किया जा रहा है। अगर टीम को लगता है कि वो काबिल हैं तो फिर उन्हें टॉप ऑर्डर में जगह मिलनी चाहिए अश्विन ने यह बात अपने यूट्यूब चैनल पर कही।
इंडिया टीम के तीन प्लेयर चोट से परेशान हैं। नीतीश रेड्डी सीरीज से बाहर हो गए हैं। आकाशदीप की फिटनेस पर सवाल हैं। अर्शदीप भी चोटिल हैं। ऐसे टीम की प्लेइंग 11 में चेंज होना तय है। नीतीश की कमी टीम को खलेगी, क्योंकि वह बॉलिंग और बैटिंग दोनों कर सकते हैं।
सुंदर बैटिंग ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं
अश्विन का कहना है कि रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर बैटिंग में गहराई देते हैं। सुंदर को नंबर 3 पर खिलाना चाहिए। इससे हमारी टीम की बैटिंग मजबूत हो जाएगी। कुलदीप यादव को भी प्लेइंग 11 में जगह देने से एक एक्स्ट्रा बॉलर मिलेगा।
अश्विन के साथ ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री ने भी सुंदर को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट करने की सलाह दी है। एक इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा- अगर आपको लगता है कि वो अच्छा बैटर है तो फिर उसे ऊपर खिलाइए। उसके पास बैटिंग में जितना टैलेंट है, उसका सही इस्तेमाल जरूरी है।
स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को टीम में शामिल किया जाए
अश्विन ने यह भी कहा कि शार्दुल ठाकुर को सिर्फ बॉलिंग के लिए 11 में नहीं खिलाना चाहिए। खासकर तब जबकि वह नितीश रेड्डी जैसे ऑलराउंडर का बैटिंग रिप्लेसमेंट नहीं दे सकते। उनकी सलाह है कि या तो वॉशिंगटन सुंदर को नंबर 3 पर भेजा जाए, या फिर किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को टीम में शामिल किया जाए। वो साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल का नाम सुझाते हैं।
सुंदर ने डोमेस्टिक सर्किट में टॉप ऑर्डर में ही बैटिंग की है। उन्होंने 38 के एवरेज से रन बनाए हैं।
सुंदर का टेस्ट रिकॉर्ड
- मैच : 11
- रन : 545
- बेस्ट : 96
- एवरेज : 38.92
- फिफ्टी : 4

