राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने बाले गेंदबाज: टिम साउदी को पीछे छोड़ा; UAE की 38 रन से हार
Published:
2 min read

राशिद खान ने इंटरनेशल क्रिकेट में 409 विकेट लिए है। ( PTI )
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच त्रिकोणीय सीरीज का तीसरा मैच 1 सितंबर (सोमवार) को शारजाह में खेला गया। अफगानिस्तान और यूएई के बीच शारजाह में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच में राशिद खान ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
राशिद खान ने 2015 में टी20 इंटरनेशनल कॅरियर की शुरुआत की थी। टिम साउदी के नाम यह रिकॉर्ड काफी समय से था।
राशिद खान ने रचा इतिहास
राशिद ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एथन डी'सूजा, आसिफ खान और ध्रुव पराशर को आउट किया। इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 165 विकेट के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउदी के नाम था। उन्होंने 164 विकेट अपने नाम किए थे।
अफगानिस्तान ने 180 रन बनाए
UAE ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान का पहला विकेट 16 रन के स्कोर पर ही गिर गया। दूसरे विकेट के लिए सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जारदान के बीच 84 रन की पार्टनरशिप हुई। अटल ने 54 और इब्राहिम ने 63 रन की पारी खेली। आखिर में अजमतुल्लाह उमरजई ने 20 और करीम जनत की 23 रन की बदौलत टीम का स्कोर 188 रन पहुंचा दिया। मुहम्मद रोनिद और सारिद खान ने 2-2 विकेट लिए।
टारगेट का पीछा करने उतरी UAE की भी खराब शुरुआत रही। लेकिन कप्तान मुहम्मद वसीम ने पारी को संभाला और 37 गेंद पर 97 रन की पारी खेली। विकेटकीपर राहुल चोपड़ा ने भी 35 गेंद पर 52 रन बनाए। लेकिन बाकी के बल्लेबाज अफगानिस्तान की गेंदबाजी के सामने टिक न सके और UAE की टीम 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। शराफुद्दीन अशरफ और राशिद ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
165* – राशिद खान
164 – टिम साउदी
150 – ईश सोढ़ी
149 – शाकिब अल हसन
142 – मुस्तफिजुर रहमान

