एशेज सीरीज 2025: बाउंसर से बचने की कोशिश में ब्रुक आउट, बॉलर को भी अंदाजा नहीं था, DRS का सिग्नल होते ही क्रीज छोड़ी
Published:
3 min read

इंग्लैंड के उप-कप्तान हैरी ब्रूक ने 52 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन एक गलती ने उनकी पारी खत्म कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने DRS लिया और TV रिप्ले में पता चला कि गेंद उनके ग्लव्स को लगकर गई थी। इसके बाद ब्रूक को मैदान छोड़ना पड़ा।
52 रन की पारी खेली
एशेज की पहली टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। इंग्लैंड के उप-कप्तान हैरी ब्रूक बेहतरीन खेल रहे थे। उन्होंने 52 रन बनाए। हालांकि उनकी पारी एक ऐसे तरीके से खत्म हुई, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है।
![]()
खुद को बचाने की कोशिश में आउट
ऑस्ट्रेलिया के पेसर ब्रैंडन डॅागेट ने ब्रुक को एक बाउंसर की। ब्रुक ने शरीर तो बचा लिया, लेकिन इस कोशिश में उनके ग्लव्स का बहुत महीन हिस्सा बॉल से लग गया। खास बात यह रही कि बॉलर को भी कतई अंदाजा नहीं था कि ब्रुक ने गेंद को टच कर दिया है। वो तो भला हो विकेटकीपर एलेक्स कैरी का कि उनकी बारीक नजर ने गेंद भी देख और हल्का सा साउंड भी सुन लिया।
डिसीजन आने से पहले चल दिए
कैरी के कहने पर कप्तान स्टीव स्मिथ ने DRS लिया। पेसर डाॅगेट को भी लगा आउट नहीं है। स्मिथ ने जैसे ही DRS लिया तो ब्रुक ने नतीजे का इंतजार भी नहीं किया और क्रीज छोड़ दी। दरअसल, उन्हें पता था कि गेंद उनके ग्लव्स से लगकर गई है और ये DRS में साफ हो जाएगा। लिहाजा, उन्होंने इंतजार करना भी जरूरी नहीं समझा। बाद में नतीजा भी आउट के रूप में ही आया।
स्टार्क के 7 विकेट
इस टेस्ट की पहली पारी में मिशेल स्टार्क ने 58 रन देकर 7 विकेट लिए। टेस्ट करियर में यह उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है। स्टार्क घरेलू एशेज टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियन भी बन गए हैं।
पहले दिन सिर्फ ब्रुक ही फिफ्टी लगा सके
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 172 रन ही बना सकी। हैरी ब्रूक ने 52, ओली पोप ने 46 और जैमी स्मिथ ने 33 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 7, डोगेट ने 2 और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 26, कैमरन ग्रीन ने 24 और ट्रैविस हेड ने 21 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए। 2-2 सफलताएं जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स को मिली। पहली पारी में अब भी इंग्लैंड ने 49 रन की बढ़त बना रखी है

