पर्थ में एशेज का पहला टेस्ट: हेड–डकेट की तकरार, आर्चर की यॉर्कर से डेब्यूटेंट विकेट पर गिरे, पहले दिन की खास बातें
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में खेले जा रहे एशेज 2025 के पहले टेस्ट मैच का पहला दिन रोमांच, नोकझोंक और पेसर डोमिनेंस से भरपूर रहा। ट्रेविस हेड और बेन डकेट की पुरानी स्लेजिंग फिर सामने आई, वहीं मिशेल स्टार्क की सटीक बाॅलिंग ने इंग्लैंड को 172 पर स्कोर पर रोक दिया।
दूसरी ओर जोफ्रा आर्चर ने अपनी लय वापस दिखाते हुए डेब्यू कर रहे जेक वेदराल्ड को 2 बाॅल में पवेलियन भेज दिया। कुल मिलाकर पहले दिन 19 विकेट गिरे और पहले टेस्ट के पहले दिन ही पता चल गया कि एशेज सीरीज हमेशा की तरह खास होगी।
2023 में भी दोनों की नोक झोंक हुई थी
पर्थ टेस्ट के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में हेड और डकेट के बीच एक बार फिर स्लेजिंग देखने को मिली। 2023 में दोनों प्लेयर में आपसी राइवलरी हुई थी। इस बार भी हेड ने डकेट की तरफ मुस्कुराते हुए कुछ कहा- जिस पर डकेट भी उंगली दिखाते हुए जवाब देने लगे। दोनों के बीच कुछ पल तक माहौल गर्म रहा, लेकिन बाद में खिलाड़ी हंसते दिखे।

आर्चर की खतरनाक यॉर्कर
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू मैच में जेक वेदराल्ड का पहला टेस्ट यादगार नहीं रहा। इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर ने एक तेज फुल लेंथ गेंद फेंकी, जो वेदराल्ड के पैड्स पर लगी और वो विकेट पर गिर गए। अंपायर ने शुरुआत में नॉट आउट दिया, लेकिन इंग्लैंड की DRS ने दिखाया कि गेंद लेग स्टंप पर पिच होकर सीधी मिडिल लग रही थी। वेदराल्ड बिना खाता खोले आउट हो गए।
स्टार्क को 7 विकेट मिले
इस टेस्ट की पहली पारी में स्टार्क ने 58 रन देकर 7 विकेट लिए। टेस्ट कॅरियर में यह उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है। इसके अलावा पर्थ में किसी बॉलर का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। स्टार्क एशेज टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियन भी बन गए हैं।

पहले दिन सिर्फ ब्रुक ही फिफ्टी लगा सके
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 172 रन ही बना सकी। हैरी ब्रूक ने 52, ओली पोप ने 46 और जैमी स्मिथ ने 33 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 7, डोगेट ने 2 और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 26, कैमरन ग्रीन ने 24 और ट्रैविस हेड ने 21 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए। 2-2 सफलताएं जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स को मिली। पहली पारी में अब भी इंग्लैंड ने 49 रन की बढ़त बना रखी है

