टीम मेंबर्स को बचाना मेरी जिम्मेदारी : बेन स्टोक्स बोले- शराब विवाद से प्लेयर्स पर मेंटल प्रेशर, हमारे लिए ये मुश्किल वक्त
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. एशेज सीरीज 2025-26 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मैदान और मैदान के बाहर मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट स्पॉट नोसा (Noosa) ट्रिप के दौरान प्लेयर के शराब पीने और व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। इस विवाद के बीच इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अपने टीम मेट्स का साथ देते नजर आए।
डकेट और बेथेल वीडियो में दिखे
इंग्लैंड टीम एशेज सीरीज में लगातार 3 टेस्ट हार चुकी है। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच टीम की नोसा ट्रिप चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए। इनमें इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट और युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल नजर आए। दोनों काफी नशे में थे और लोकल्स के साथ बहस करते दिखे थे।

प्लेयर को बचना मेरी जिम्मेदारी
इस मामले पर स्टोक्स ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले कहा- मेरे टीम मेट्स की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। उन पर किसी तरह प्रेशर नहीं आना चाहिए। मैं हालात को कैसे संभालता हूं, यही अहम है। टीम के हर खिलाड़ी की भलाई मेरे लिए सबसे ऊपर है।स्टोक्स ने यह भी माना कि इस तरह की घटनाएं खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव डाल सकती हैं।
स्टोक्स ने आगे कहा- मेरे पहले ऐसे अनुभव रहे हैं। मैं जानता हूं कि क्रिटिसाइज होने पर मेंटली और कॅरियर पर क्या असर होगा। कप्तान होने के नाते मैं अपने प्लेयर को डिफेंड करूंगा। हालांकि इंग्लैंड टीम अब तक इस दौरे पर उम्मीदों के मुताबिक अच्छा नहीं कर पाई है। 2 टेस्ट मैच अभी बाकी हैं और टीम का पूरा ध्यान अब गेम पर होना चाहिए।
स्टोक्स ने आखिर में कहा- भले ही इंग्लैंड सीरीज हार चुका है। टीम के सम्मान और मनोबल के लिए बाकी मैच जीतना बेहद जरूरी हैं।
एडिलेड टेस्ट में 82 रन से हार के बाद ECB ने अभी तक प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इससे पहले 23 दिसंबर को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने नोसा ट्रिप के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार की आलोचना करते हुए बयान जारी किया था।

