मैच के बाद बाउंसर कर रहे चैंपियन: स्टीव स्मिथ का आर्चर पर तंज, कहा- यह बॉल तो मैच में करना थी
Published:
3 min read

एशेज 2025-26 का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।(फोटो क्रेडिट:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क.ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर खूब ड्रामा देखने मिला। मैच लगभग ऑस्ट्रेलिया जीत चुका था। इसी दौरान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच पुरानी राइवलरी फिर से जाग उठी। दोनों ने एक दूसरे पर तंज भी किए। ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 20 रन से भी कम की जरूरत थी। नतीजा लगभग तय था। इसी समय आर्चर ने नया स्पैल शुरू किया। उन्होंने ने आते ही बाउंसर फेकने शुरू कर दिए। इससे माहौल गर्म हो गया।
ब्रिस्बेन में स्मिथ बनाम आर्चर
स्टीव स्मिथ जब मैदान पर आए थे, उससे ठीक पहले मार्नस लाबुशेन को गस एटकिंसन ने आउट किया था। इंग्लैंड हार के करीब होने के बावजूद आखिरी दम तक लड़ना चाह रहा था। इसलिए आर्चर से कहा गया कि वो पूरी रफ्तार से बॉलिंग करें।आर्चर का पहला बाउंसर फेस करने के बाद स्मिथ ने कहा- मैच में कुछ नहीं बचा, हम जीत ही गए हैं, इसके बाद भी तेज बॉलिंग कर रहे हो चैंपियन।
आर्चर के एक ओवर में 19 रन
इसके बाद आर्चर ने और तेज रफ्तार से बॉलिंग की। स्मिथ ने इसका जवाब दिया। उन्होंने आर्चर के एक ही ओवर में 19 रन बना दिए दिए और मैच को लगभग समाप्त कर दिया। स्मिथ की यह पारी छोटी लेकिन अच्छी रही। उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत तक पहुंचा दिया।
जीत के बाद कप्तान स्मिथ एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। इस मैच की एक अलग बात यह थी। इस ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने गाबा डे-नाइट एशेज टेस्ट के लिए काले एंटी-ग्लेयर स्ट्रिप्स लगाए। बिल्कुल शिवनारायण चंद्रपॉल की तरह। यह नया तरीका वो रोशनी में पिंक बॉल को बेहतर देखने के लिए आजमा रहे थे।

2019 से राइवलरी
स्मिथ और आर्चर की यह राइवलरी नई नहीं है। 2019 की एशेज सीरीज में भी आर्चर ने अपनी पेस से स्मिथ को परेशान किया था। एक बाउंसर उनके हेलमेट पर लगा था, जिसके कारण स्मिथ को concussion substitute लेना पड़ा था। उस घटना को 6 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच यह पुराना मुकाबला अब भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए अलग लेवल का हो गया।
दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के पीछे तेज गेंदबाज माइकल नेसर का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की दूसरी पारी को लगभग अकेले खत्म कर दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और विल जैक्स ने 96 रनों की पार्टनरशिप कर थोड़ी उम्मीद जगाई थी। हालांकि नेसर के सामने इंग्लैंड का निचला मिडिल ऑर्डर नहीं टिक नहीं पाया। तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।

वेन्यू और शेड्यूल
1st टेस्ट 21 नवंबर - पर्थ
2nd टेस्ट 4 दिसंबर - ब्रिस्बेन
3rd टेस्ट 17 दिसंबर - एडिलेड
4th टेस्ट 26 दिसंबर - मेलबर्न
5th टेस्ट 4 जनवरी - सिडनी

