एशेज 2025-26-7643: पिंक-बॉल टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, वुड इंजरी के चलते बाहर, जैक्स टीम में शामिल
Published:
2 min read

एशेज 2025-26 का दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के मशहूर गाबा स्टेडियम में पिंक बॉल के साथ खेला जाएगा। मैच से ठीक पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में एक बदलाव है।पेसर मार्क वुड की जगह टीम ने स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स को शामिल किया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशेज 2025-26 का दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के मशहूर गाबा स्टेडियम में पिंक बॉल के साथ खेला जाएगा। मैच से ठीक पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में एक बदलाव है।पेसर मार्क वुड की जगह टीम ने स्पिन ऑलराउंडर विल जैक्स को शामिल किया है। पर्थ टेस्ट में खराब बैंटिग के बाद इंग्लैंड ने फैसला किया कि टीम में ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो बैंटिग ऑलराउंडर का काम कर सके। तीन साल बाद जैक्स को टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल रहा है और यह उनका पहला एशेज मुकाबला होगा।
ट्रेनिंग के दौरान इंजरी हुई
वुड को पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड ने पेस बैटरी का हिस्सा बनाया था, हालांकि कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 11 ओवर फेंके उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। टेस्ट से पहले एक अभ्यास मैच में उन्हें चोट लगी थी। स्कैन में सब ठीक आया था, लेकिन टेस्ट के दौरान समस्याएं बढ़ गई इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें गाबा टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया। इस टेस्ट के लिए आराम देने का फैसला किया।
जैक्स की 3 साल बाद टेस्ट में वापसी
विल जैक्स ने अपना टेस्ट डेब्यू 2022 में पाकिस्तान में किया था। उन्होंने 4 पारियों में 89 रन बनाए।डेब्यू मैच में उन्होंने 6 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था। जैक्स का यह प्रदर्शन दिखाता है कि वे एक ऑलराउंडर हैं जो दोनों फॉर्मेट में टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान) जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रैंडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।
विल जैक्स का फर्स्ट क्लास कॅरियर
मैच: 57
रन: 2,591
एवरेज: 34.54
सेंचुरी: 4
हाफ सेंचुरी : 16
विकेट: 49
गेंदबाजी एवरेज : 42.22
वेन्यू और शेड्यूल
1st टेस्ट 21 नवंबर - पर्थ
2nd टेस्ट 4 दिसंबर - ब्रिस्बेन
3rd टेस्ट 17 दिसंबर -एडिलेड
4th टेस्ट 26 दिसंबर - मेलबर्न
5th टेस्ट 4 जनवरी - सिडनी


