यूएस ओपन में सबालेंका ज्वेलरी पहनकर खेलीं: 83 कैरेट के रत्नों वाला नेकलेस; सुमित नागल बाहर, अब सिंगल्स में कोई भारतीय नहीं
Published:
3 min read

US ओपन मिक्स्ड डबल्स में नोवाक जोकोविच-एरिना सबालेंका और सेरेना विलियम्स-कार्लोस अल्काराज की स्टार जोड़ियां बाहर हो गईं।
स्पोर्ट्स डेस्क. बेलारूस की वर्ल्ड नंबर-1 और डिफेंडिंग चैंपियन एरिना सबालेंका इस बार यूएस ओपन 2026 में अलग अंदाज में उतरीं। वे मिक्स्ड डबल्स में नोवाक जोकोविच के साथ न्यूयॉर्क से इंस्पायर्ड स्पेशल ज्वेलरी पहनकर मैच खेलने उतरी थीं। हालांकि यह जोड़ी हारकर बाहर होगई है।
दूसरी ओर भारत के टॉप रैंक वाले मेंस सिंगल्स प्लेयर सुमित नागल क्वालिफाइंग के पहले राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं। अब सिंगल्स में कोई भी भारतीय नहीं है।
न्यूयॉर्क से इंस्पायर्ड है सबालेंका की ज्वेलरी
सबालेंका ने पिछले साल यूएस ओपन 2025 में सिंगल्स खिताब जीता था। उस फाइनल में भी वे कस्टम ज्वेलरी पहनकर उतरी थीं। इसके बाद 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन में भी उन्होंने मैटीरियल गुड ब्रांड की स्पेशल ज्वेलरी पहनी थी।
इस बार उनकी ज्वेलरी का डिजाइन न्यूयॉर्क सिटी से इंस्पायर्ड है। इसमें अलग-अलग रंगों के रत्नों का यूज किया गया है। इसका मकसद न्यूयॉर्क के अलग-अलग कल्चर और कलर को दिखाना है।

सबालेंका के इस कलेक्शन में सबसे स्पेशल प्रिज्म नेकलेस है, जिसमें करीब 83.20 कैरेट के अलग-अलग रत्न लगाए गए हैं। इसमें सफायर, टूरमैलीन, गार्नेट, जिरकॉन, स्पिनेल और दूसरे रत्न शामिल हैं। इतनी बड़ी ज्वेलरी होने के बावजूद इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि सबालेंका इसे पहनकर आसानी से टेनिस मैच खेल सकें। नेकलेस और बाकी ज्वेलरी को हल्का और मूवमेंट के हिसाब से तैयार किया गया है। जोकोविच और सबालेंका की जोड़ी को सिइनाकोवा और पैटेन ने 1-4, 4-2, 10-2 से हराया।

भारत के सुमित नागल बाहर
दूसरी ओर, यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स मेन ड्रॉ में भारत का कोई प्लेयर नजर नहीं आएगा। भारत के सुमित नागल क्वालिफाइंग के पहले राउंड में फ्रांस के आर्थर गेआ से हार गए। आर्थर ने नागल को 6-3, 7-6(4) से हराया। पहले सेट में आर्थर ने आसानी से 6-3 से जीत हासिल की, लेकिन दूसरे सेट में नागल ने वापसी की।
दूसरे सेट में नागल के पास सेट पॉइंट भी आया था। अगर वह इसे जीत लेते तो मुकाबला तीसरे सेट में पहुंच सकता था। लेकिन आर्थर ने सेट पॉइंट बचा लिया और बाद में टाई-ब्रेक भी 7-4 से जीत लिया।

2026 का सीजन उतार-चढ़ाव वाला
नागल के लिए 2026 का सीजन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। साल की शुरुआत में उन्हें अच्छे नतीजे हासिल करने में परेशानी हुई, लेकिन मई के बाद उनके खेल में सुधार आया। उन्होंने चैलेंजर टूर पर अच्छा परफॉर्म किया और ट्रगु मुरेश चैलेंजर का टाइटल भी जीता। इसके बाद लिबेरेक चैलेंजर में भी उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी।

