अर्शदीप का एक्ट्रेस समरीन से रिश्ता कन्फर्म: भारतीय क्रिकेटर ने फोटो शेयर की; समरीन मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर (Samreen Kaur) के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ "My Person" लिखा। ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर काफी समय से चल रही सभी अफवाहें अब सच हो गई हैं। खुद अर्शदीप ने ही यह कन्फर्म कर दिया है।
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर (Samreen Kaur) का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने पुणे के सिंबायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना कॅरियर बनाया।
2018 में समरीन ने फेमिना मिस इंडिया में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था। फाइनलिस्ट भी रहीं। इसके बाद उन्होंने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स, फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम किया।

फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया
समरीन ZEE5 की वेब सीरीज 'Nail Polish' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने '83' और 'Sardaar Ji 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे सिंगर्स के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दी हैं। 'Baawla' और 'Tujhe Bhoolna Toh Chaaha' जैसे गानों से उन्हें अच्छी पहचान मिली।
IPL 2026 से डेटिंग रूमर्स
- सोशल मीडिया: सबसे पहले एक स्नैपचैट फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों को साथ देखा गया। इसके बाद फैंस ने दोनों के टैटू, पहने हुए एक्सेसरीज और कपड़ों को मैच करना शुरू कर दिया था।
- स्टेडियम में मौजूदगी: समरीन को IPL 2026 के दौरान कई मौकों पर पंजाब किंग्स (PBKS) को सपोर्ट करते देखा गया। वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और चंडीगढ़ में स्टैंड्स से टीम और अर्शदीप को चीयर करती नजर आई थीं। IPL में अर्शदीप पंजाब टीम से ही खेलते हैं।
आशिष चंचलानी (Ashish Chanchlani) संग भी जुड़ा था नाम
अर्शदीप से पहले समरीन कौर का नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने साफ किया था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। बाद में समरीन ने भी कहा था कि निजी वजहों से दोनों के रिश्ते में बदलाव आया।
यह भी पढ़े: झंडू कुमार ने भारत को पहला मेडल दिलाया: पैरा पावरलिफ्टिंग में 190 Kg उठाकर ब्रॉन्ज जीता, PM मोदी ने की तारीफ
3 दिन तक भूखी रहीं, पानी तक नहीं पिया... फिर तीसरा CWG गोल्ड जीता: मीराबाई चानू बोलीं- नेशनल एंथम के दौरान आंसू रोक नहीं पाई
CWG में जादुमनी ने पाकिस्तानी सुमामा को हराया: भारतीय बॉक्सर ने कहा- ये जीत कारगिल हीरोज के लिए, अब गोल्ड जीतूंगा

