अर्शदीप IPL 2026 में 500+ रन देने वाले बॉलर: सोशल मीडिया पर ट्रोल, फैन्स बोले- रील बनाने से ज्यादा खेल पर ध्यान दो
Published:
2 min read

अर्शदीप सिंह का IPL 2026 सीजन काफी खराब रहा। पंजाब किंग्स के इस पेसर ने 14 मैच में 14 विकेट लिए हैं। ( फोटो सोर्स-@IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. अर्शदीप सिंह IPL 2026 सीजन में अपने परफॉर्मेंस से ज्यादा सोशल मीडिया पर रील की वजह से चर्चा में रहे। कई वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स ने उन्हें ट्रोल किया है। मैदान पर भी अर्शदीप खराब फॉर्म से जूझते दिखे हैं। वे IPL 2026 में 500 से ज्यादा रन देने वाले बॉलर बन गए। ऐसे में कुछ यूजर्स ने ट्रोल करते हुए अर्शदीप से कहा कि रील बनाने से ज्यादा खेल पर ध्यान दो।
14 मैच में 541 रन दिए
अर्शदीप ने 23 मई को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ सिर्फ 3 ओवर में 52 रन दिए। अर्शदीप ने इस सीजन में 14 मैच खेले, जिसमें 541 रन लुटाए। बता दें लगातार तीसरे सीजन में अर्शदीप ने IPL में 500+ रन दिए। वह ऐसा करने वाले IPL हिस्ट्री के पहले बॉलर बन गए हैं।
इस सीजन सोशल मीडिया पर फैन्स ने अर्शदीप के रवैये और फोकस पर सवाल उठाए। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें स्नैपचैट और ऑफ फील्ड से ज्यादा बॉलिंग पर फोकस करना चाहिए।
आइए कुछ ट्वीट देखते हैं





अर्शदीप सिंह का IPL सीजन
अर्शदीप ने इस IPL 2026 सीजन के 14 मैच में सिर्फ 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान 541 रन भी खर्च कर दिए। उनका इकॉनमी रेट 10.20 रहा। एवरेज 38.64 का रहा। अर्शदीप पूरे सीजन में एक भी बार 4 विकेट हॉल नहीं ले सके।
96 मैच में 111 विकेट
अगर ओवरऑल IPL कॅरियर की बात करें तो अर्शदीप ने 96 मैच में 111 विकेट लिए हैं। IPL 2026 उनके लिए सबसे खराब सीजन रहा। IPL 2025 में उन्होंने 21 विकेट लिए थे। वहीं IPL 2024 में 19 विकेट लिए।

