ऋषभ पंत ने फैन्स से माफी मांगी : लखनऊ टीम 14 में से 4 ही मैच जीत सकी, अर्जुन तेंदुलकर को आखिरी मैच में मौका
Published:
3 min read

IPL 2026 सीजन के 14 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 में हार मिली। (फोटो सोर्स-IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए IPL 2026 सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर रही। इस सीजन के अपने आखिरी मैच में भी लखनऊ को हार मिली। इसी दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने खराब प्रदर्शन को लेकर फैंस से माफी मांगी। आखिरी मैच पंजाब किंग्स (PBK) के खिलाफ था। इसी दौरान पंत ने कहा कि टीम के लिए यह सीजन काफी मुश्किल रहा। उन्होंने सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचे फैन्स को शुक्रिया भी कहा।
लखनऊ टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भी थे, लेकिन उन्हें आखिरी मैच में ही खेलने का मौका मिला। अर्जुन ने 5 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।
हमने बहुत कुछ सीखा- पंत
पंत ने टॉस के दौरान कहा- हर किसी को पता है कि यह सीजन हमारे लिए काफी मुश्किल रहा। हमने टीम और प्लेयर्स के तौर पर बहुत कुछ सीखा। हम अपने फैन्स से माफी मांगना चाहते हैं। वे लगातार हमारा स्पोर्ट करने आए। हम अगले सीजन कमबैक करेंगे।
)
अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू
इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ टीम की ओर से डेब्यू का मौका मिला। अर्जुन को IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड कर LSG में शामिल किया गया था। पूरे सीजन बेंच पर बैठने के बाद उन्हें आखिरी लीग मैच में मौका मिला।
फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन ने नाबाद 5 रन बनाए। इसके बाद बॉलिंग में भी उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को यॉर्कर पर आउट कर अपना पहला IPL विकेट हासिल किया।
LSG का खराब सीजन
लखनऊ टीम ने इस सीजन 14 मैच में से सिर्फ 4 ही जीते। लगातार गलत कॉम्बिनेशन, इंजरी और खराब फैसलों की वजह से टीम प्लेऑफ की रेस से जल्दी बाहर हो गई। पंजाब के खिलाफ मैच में LSG ने कई बदलाव किए। अर्जुन इसी के तहत मौका मिला।

मैच में क्या हुआ
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच को पंजाब टीम ने 7 विकेट से 18 ओवर में ही जीत लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद सेंचुरी लगाई। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अय्यर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था । इसके बाद लखनऊ टीम ने 197 रन का टारगेट सेट किया, जिसे पंजाब ने 3 विकेट गंवाकर चेज किया। टीम ने 18 ओवर में 200 रन बनाकर मैच जीता।

LSG का इस सीजन में सफर
पहला मैच: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हारे
दूसरा मैच: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीते
तीसरा मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट से जीते
चौथा मैच: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 7 विकेट से हारे
पांचवां मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट से हारे
छठवां मैच: पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रन से हारे
7वां मैच: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हारे
8वां मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में हारे
9वां मैच: मुंबई के खिलाफ 6 विकेट से हारे
10वां मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 9 रन से जीते
11वां मैच: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हारे
12वां मैच: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से जीते
13वां मैच: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से हारे
14वां मैच: पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हारे

