अर्जुन तेंदुलकर ने PBKS के खिलाफ IPL डेब्यू किया: सचिन का बेटे के लिए स्पेशल मैसेज, लिखा- बस हमेशा जमीन से जुड़े रहना
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पंजाब किंग्स (PBKS) ने शनिवार (23 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में 26 साल के लेफ्ट आर्म पेसर अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2026 में आखिरकार डेब्यू कर लिया। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को यॉर्कर पर आउट कर अपना पहला IPL विकेट हासिल किया।
क्रिकेट सब्र का भी खेल - सचिन तेंदुलकर
अर्जुन के इस परफॉर्मेंस के बाद पिता सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए इमोशनल मैसेज लिखा। सचिन ने अर्जुन की तारीफ की। सचिन ने लिखा- वेल डन अर्जुन। पूरे सीजन जिस तरह तुमने खुद पर यकीन रखा। शांत रहकर हार्ड वर्क की। आखिरी मैच तक मौके का इंतजार किया। साथ ही पॉजिटिव रहे। इस पर मुझे गर्व है।

आगे मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने लिखा- क्रिकेट सिर्फ स्किल नहीं, सब्र का भी खेल है और आज तुमने दोनों चीजें अच्छे तरीके से दिखाई हैं। बस हमेशा जमीन से जुड़े रहना। खेल से इसी तरह प्यार करते रहना। हमेशा बहुत सारा प्यार…
कैसा रहा अर्जुन का डेब्यू
अर्जुन को पावरप्ले के तुरंत बाद बॉलिंग के लिए लाया गया। उन्होंने शुरुआत में प्रभसिमरन सिंह को बाउंसर से परेशान किया। हालांकि, ऋषभ पंत ने एक आसान कैच छोड़ दिया। यही वजह है कि अर्जुन को शुरुआती विकेट नहीं मिल सका।

दूसरे ओवर में पंजाब के बैटर्स ने उन पर हमला बोला। अर्जुन ने वापसी करते हुए 15वें ओवर में प्रभसिमरन को तेज यॉर्कर पर LBW आउट किया। डेथ ओवर में भी उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए। अर्जुन ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया और LSG के सबसे इकोनॉमिकल बॉलर रहे।
मैच में क्या हुआ
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच को पंजाब टीम ने 7 विकेट से 18 ओवर में ही जीत लिया। इस नतीजे के साथ ही PBKS अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद सेंचुरी लगाई। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अय्यर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था । इसके बाद लखनऊ टीम ने 197 रन का टारगेट सेट किया, जिसे पंजाब ने 3 विकेट गंवाकर चेज किया। टीम ने 18 ओवर में 200 रन बनाकर मैच जीता।

