भारतीय टीम को घुटनों पर लाना चाहता था: साउथ अफ्रीकी कोच के बयान से कुंबले नाराज, कहा- ये स्पोर्ट्समैन का अंदाज नहीं
Published:
3 min read

साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे टेस्ट में 408 रन से हराकर 2 टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीत ली है। खास बात यह है कि साउथ अफ्रीका ने भारत में 25 साल बाद क्लीन स्वीप किया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. गुवाहाटी टेस्ट के दौरान साउथ अफ्रीका के हेड कोच कॉनराड ने कहा- मैं चाहता था कि टीम इंडिया घुटनों के बल नजर आए।
इस बयान ने अनिल कुंबले, चेतेश्वर पुजारा और आकाश चोपड़ा को नाराज कर दिया। सभी पूर्व खिलाड़ियों ने माना कि यह शब्द गलत था। यही शब्द 1976 साल पहले इंग्लैंड के कप्तान टोनी ग्रेग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस्तेमाल किया था।
हम इंडिया को थका देंगे
कॉनराड ने गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन कहा कि उन्होंने अपनी टीम की दूसरी पारी इसलिए लंबी चलने दी ताकि भारतीय टीम को मैदान पर ज्यादा देर तक मेहनत करनी पड़े और वे (grovel) करें। इस शब्द का मतलब है किसी को इतना थका देना या दबाव में डाल देना कि वह झुक जाए।यही शब्द 1976 साल पहले इंग्लैंड के कप्तान टोनी ग्रेग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस्तेमाल किया था। इसके बाद इसे नस्लीय और अपमानित करने वाला शब्द माना गया था।

कुंबले का तीखा जवाब
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा- क्रिकेट में ऐसी भाषा की कोई जगह नहीं है। इस शब्द का एक इतिहास है। 1976 में साल पहले इंग्लैंड के कप्तान ने यह शब्द वेस्टइंडीज के खिलाफ कहा था और उसके बाद क्या हुआ, सबको पता है। जब आप मैच या सीरीज जीत रहे हों, तब विनम्र रहना चाहिए। मुझे उम्मीद नहीं थी कि किसी कोच या सपोर्ट स्टाफ की तरफ से ऐसा बयान आएगा। आप मजबूत कंडीशन में होते हैं तो बहुत सोच-समझकर बोलना चाहिए।
![]()
क्रिकेट से जवाब दो
वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने कहा- यह बात भारतीय टीम को चुभेगी, लेकिन गुस्सा जताने की जगह जवाब क्रिकेट से देना चाहिए। इस तरह का बयान किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। ड्रेसिंग रूम में भी यह बात जरूर खलेगी। लेकिन इसका सबसे अच्छा जवाब है कि टीम अच्छी बल्लेबाजी करे, तीन सेशन खेले और मजबूत साझेदारियां बनाए।

चोपड़ा ने पुरानी बात याद दिलाई
आकाश चोपड़ा ने कहा- भारतीय खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि यह शब्द पहले कब और कैसे इस्तेमाल हुआ था। उस दौरान तब क्या हुआ था। चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि टीम इसे एक प्रेरणा की तरह लेगी।

साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे टेस्ट में 408 रन से हराकर 2 टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीत ली है। खास बात यह है कि साउथ अफ्रीका ने भारत में 25 साल बाद क्लीन स्वीप किया है।गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में मैच के पांचवे और आखिरी दिन 549 रन टारगेट चेस करते हुए टीम इंडिया 140 रन पर ऑलआउट हो गई।

