वंतारा में मेसी ने आरती की, भगवान के सामने माथा टेका: अनंत अंबानी ने 11 करोड़ की घड़ी गिफ्ट की, Richard Mille की इस वॉच के दुनिया में सिर्फ 12 पीस
Published:
2 min read

लियोनल मेसी मंगलवार (16 दिसंबर) को अपनी टीम के साथ वंतारा पहुंचे। (फोटो सोर्स- ANI)
बिजनेस डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी मंगलवार (16 दिसंबर) को जामनगर स्थित अनंत अंबानी के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर वंतारा पहुंचे। यहां मेसी के साथ उनके क्लब के फुटबॉल प्लेयर लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल भी मौजूद रहे। उनका भारतीय पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद वे अनंत अंबानी, राधिका और उनके टीम वालों के साथ महा आरती में शामिल हुए और पूजा की।
फ्री प्रेस जर्नल और कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी की वंतारा विजिट के दौरान अनंत अंबानी ने उन्हें रिचर्ड मिल (Richard Mille) कंपनी की RM 003 V2 लग्जरी वॉच गिफ्ट की। इसकी कीमत करीब 10.91 करोड़ रुपए (1.2 मिलियन डॉलर) है।
रिचर्ड मिल स्विट्जरलैंड की कंपनी है। इसकी RM 003-V2 GMT टूरबिलन एशिया एडिशन एक अल्ट्रा-रेयर लग्जरी घड़ी है। ये दुनिया की सबसे महंगी और खास घड़ियों में से एक है। इसके दुनिया में सिर्फ 12 पीस ही बनाए गए हैं।
मेसी के वंतारा दौरे की फोटोज देखें...

