आकाशदीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे: बोले- जीवन की सबसे खूबसूरत पारी; PHOTOS
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी की। फंक्शन वाराणसी के ताज गंगेज होटल में हुआ, जहां परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे। शादी के बाद आकाश दीप ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "अब हम साथ मिलकर जिंदगी की सबसे लंबी और खूबसूरत पारी खेलने के लिए तैयार हैं।"

बिहार की रहने वाली हैं अक्षिता
अक्षिता राज बिहार के रोहतास जिले के मणिकपुर गांव की रहने वाली हैं। फैमिली और करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं।

10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं आकाशदीप
आकाशदीप ने फरवरी 2024 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। अब तक वह 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टीम इंडिया के पेस अटैक का हिस्सा रहे हैं।

इंजरी के कारण नहीं खेल पाए IPL 2026
आकाशदीप बैक इंजरी की वजह से पूरा IPL 2026 सीजन नहीं खेल सके थे। फिलहाल वह रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं और इस साल टीम इंडिया में कमबैक की तैयारी कर रहे हैं।


