द्रविड़ का मैसेज इग्नोर किया: डेब्यू से पहले 11-12 घंटे कन्फ्यूज रहे आकाश दीप, पेसर ने कहा- राहुल सर का नंबर ही सेव नहीं था
Published: Updated:
3 min read

तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अपने टेस्ट डेब्यू का मजेदार किस्सा शेयर किया है। उन्हें डेब्यू से एक दिन पहले उस समय हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ ने मैसेज करके बताया था कि वह मैच खेलेंगे। लेकिन आकाश ने मैसेज ही इग्नोर कर दिया। दरअसल, उनके फोन में द्रविड़ का नंबर सेव नहीं था। उन्हें लगा कि यह किसी और का मैसेज है।
11-12 घंटे तक था डेब्यू का डाउट
आकाश दीप ने बताया कि मैसेज देखने के बाद भी उन्हें काफी देर तक डाउट रहा कि वह सच में खेलेंगे या नहीं। उन्होंने दोबारा मैसेज चेक किया। तब पता चला कि नंबर राहुल द्रविड़ का ही था। इसके बाद उन्होंने द्रविड़ को कॉल किया। मैसेज मिस करने के लिए सॉरी कहा। आकाश ने बताया कि उन्होंने करीब 11-12 घंटे इस सोच में बिताए कि वह टेस्ट डेब्यू करेंगे या नहीं।
डेब्यू को परीक्षा की तरह देखा
कन्फर्मेशन मिलने के बाद आकाश दीप काफी खुश हुए। उन्होंने इसे सिर्फ एक मौके की तरह देखा। उन्होंने कहा कि उनके 22-23 साल के क्रिकेट सफर की असली परीक्षा उन 5 दिनों में होने वाली थी।

गांव में नहीं देखा था लेदर बॉल क्रिकेट
आकाश दीप का टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। बिहार के सासाराम में पले-बढ़े आकाश के पास शुरुआत में क्रिकेट खेलने के लिए सही ग्राउंड तक नहीं था। उन्होंने पहले बैटर के तौर पर क्रिकेट शुरू किया। बाद में क्रिकेट का सामान महंगा होने के कारण बॉलिंग करने लगे। यही फैसला उनके कॅरियर के लिए टर्निंग पॉइट रहा।
इसके बाद वह दिल्ली गए और फिर कोलकाता में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। यहां से उनका क्रिकेट कॅरियर आगे बढ़ा। उन्होंने बंगाल के लिए खेला और फिर टीम इंडिया तक पहुंचे।
रांची में हुआ था टेस्ट डेब्यू
आकाश दीप ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। यह जगह उनके लिए खास थी, क्योंकि रांची बिहार के काफी करीब है। उनकी मां और परिवार के दूसरे सदस्य भी उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलते देखने स्टेडियम पहुंचे थे।
ये भी पढ़े : न कचरा फैलाएं, न तेज म्यूजिक बजाएं: एशियन गेम्स में एथलीट्स को मिली जापान की एटिकेट गाइड; फॉलो करना जरूरी

बल्लेबाजी पर भी कर रहे काम
आकाश दीप ने बताया कि गौतम गंभीर ने उन्हें बॉलिंग पर भी काम करने के लिए मोटिवेट किया। अब वह निचले क्रम में टीम के लिए रन बनाने में भी योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बॉलिंग ने उन्हें जिंदगी में सबकुछ दिया है, इसलिए वह हमेशा गेंदबाजी को ही चुनेंगे। लेकिन जब भी बल्लेबाजी का मौका मिलेगा, वह उसे जरूर इस्तेमाल करेंगे।
WTC फाइनल पर नजर
आकाश दीप की नजर मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल पर है। उनका फोकस फाइनल से पहले बचे 7 टेस्ट मैच पर है। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से होगी।

