छोटी गंगा बोलकर नाले में कुदा दिया: इंग्लैंड की सपाट पिच देखकर आकाश दीप को याद आया था फिल्म का ये सीन, अब किया खुलासा; एजबेस्टन टेस्ट में लिए थे 10 विकेट
Published:
2 min read

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज खेली थी, जो 2-2 से ड्रॉ रही थी। आकाश ने सीरीज में 3 टेस्ट खेले, जिसमें 13 विकेट लिए। (BCCI)
जून-जुलाई 2025 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली। इसमें तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन किया और एक ही मैच में 10 विकेट लिए थे। अब आकाश ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इंग्लैंड में सपाट पिच देखकर उन्हें ‘रन’ फिल्म का वो डायलॉग याद आया कि छोटी गंगा बोलकर नाले में कुदा दिया।
आकाश दीप ने अपनी फिटनेस को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि वे ठीक हैं। अगले 2-3 दिन में बॉलिंग शुरू करेंगे।
28 साल के भारतीय पेसर ने इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट खेले थे, जिसमें कुल 13 विकेट लिए। उन्होंने सीरीज के दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने कुल 10 (4+6) विकेट लिए थे। इसके बाद अगले 2 टेस्ट में सिर्फ 3 विकेट मिले।
आकाश को याद आया फिल्म का एक सीन
इसके लेकर आकाश दीप ने कहा- “जब में भारत में था, तब इंग्लैंड जाकर खेलने के बारे में सोचकर ही बेहद खुश था। मैंने वहां की कंडीशन्स के बारे में काफी कुछ सुना था। जब मैंने खुद वहां जाकर पिच और कंडीशन्स देखी तो जो मैंने सोचा था उससे बिल्कुल अलग (सपाट) थी। मुझे तब हिंदी फिल्म ‘रन’ का वो सीन याद आ गया, ‘छोटी गंगा बोलकर नाले में कुदा दिया (हंसते हुए)’। यह ठीक बिल्कुल वैसा ही था।”
अपनी ताकत पर ही टिका रहा
उन्होंने कहा- “वहां कोई स्विंग और सीम मूवमेंट नहीं थी। रन तेजी से बन रहे थे। टीमें 400+ स्कोर बना रही थीं। फिर भी मुझे वह मैच खेलना तो था ही, इसलिए मैंने खुद से कहा कि मेरे कंट्रोल में सिर्फ सही जगह पर बॉल डालना है। यदि मैं कंडीशन्स के बारे में ज्यादा सोचने लगा तो खुद पर ज्यादा दबाव डालूंगा। इस कारण मैं अपनी ताकत पर ही टिका रहा, सही जगह पर बॉलिंग करने लगा।”
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज खेली थी, जो 2-2 से ड्रॉ रही थी। आकाश ने सीरीज में 3 टेस्ट खेले, जिसमें 13 विकेट लिए। ओवरऑल आकाश दीप ने अब तक 10 टेस्ट खेले, जिसमें 28 विकेट लिए। उन्हें वनडे और T20I में डेब्यू का मौका नहीं मिला।

