अजीत अगरकर का टेन्योर 2026 तक बढ़ा: इस चीफ सिलेक्टर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने 2 ICC इवेंट जीते; वुमन क्रिकेट और जूनियर मैन क्रिकेट टीम में होगा चेंज
Published:
2 min read

इंडिया ने अगरकर के टेन्योर में 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल खेला था। 2024 में T20I वर्ल्ड कप जीता था। 2025 में चैंपियन्स ट्रॉफी भी जीती। (फोटो फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का टेन्योर बढ़ा दिया गया है। अब वह जून 2026 तक भारतीय क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रहेंगे। यह फैसला एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के टीम ऐलान के दो दिन बाद लिया गया।
अगरकर ने 2023 में चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी।
इंडिया ने 2 ICC इवेंट जीते
इंडिया ने अगरकर के टेन्योर में 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल खेला था। इसके बाद 2024 में T20I वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने 11 साल बाद ICC इवेंट और 2025 में चैंपियन्स ट्रॉफी अपने नाम किया ।
दो फॉर्मेट के कप्तान चेंज हुए
अगरकर के रहते टीम इंडिया में काफी बदलाव हुए। शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव को T20I और रोहित शर्मा ODI कप्तान हैं।
4 साल का टेन्योर
BCCI के रूल के मुताबिक, चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल 4 साल रहता है। हालांकि, बोर्ड इसे बढ़ा सकता है। अगरकर के मामले में यही हुआ। एक और सिलेक्टर एस. शरथ का टेन्योर पूरा हो गया है। इसके बाद उनकी जगह कोई नया मेंबर अपॉइंट किया जाएगा।
BCCI सिलेक्शन कमेटी में 5 मेंबर
1. अजित अगरकर
2. एसएस दास
3. सुब्रतो बनर्जी
4. अजय रात्रा
5. एस शरथ
वुमन क्रिकेट में भी बदलाव
BCCI वुमन क्रिकेट और जूनियर मैन क्रिकेट टीमों के लिए भी लिए नए अपॉइंटमेंट करेगी। महिला टीम की सिलेक्शन कमेटी हेड नीता डेविड और उनके साथ आरती वैद्य और मितु मुखर्जी इस साल अपना टेन्योर पूरा कर लेंगी।
जूनियर टीम की सिलेक्शन कमेंटी में भी बदलाव हो सकता है। इसमें अभी तिलक नायडू, रणदीब बोस, हरविंदर सिंह सोढ़ी, पथिक पटेल और कृष्ण मोहन शामिल हैं।

