सभी को टीम में नहीं रख सकते: पाटीदार-भुवी को सिलेक्ट नहीं करने पर अगरकर बोले- हमने बेस्ट 15 प्लेयर चुने, हम इनसे खुश हैं
Published: Updated:
2 min read

IPL 2026 में दमदार प्रदर्शन करने वाले RCB के कप्तान रजत पाटीदार और पेसर भुवनेश्वर कुमार। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वैभव सूर्यवंशी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। खास बात यह भी है कि IPL 2026 में दमदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार के साथ रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली।
इसको लेकर BCCI सिलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर से जब इस फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कई काबिल प्लेयर हैं, लेकिन सभी को टीम में नहीं रख सकते। हमने बेस्ट 15 प्लेयर चुने हैं और हम इनसे खुश हैं।
हर बार कुछ बेहतरीन प्लेयर बाहर रह जाते हैं
अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमने मीटिंग में कई खिलाड़ियों को लेकर बात की है। आखिर में हमें लगा कि यही 15 काबिल हैं। भारत में कई और भी अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन सभी को टीम में नहीं लिया जा सकता है। जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, वे जितना बेहतर कर सकते हैं कर रहे हैं।
चीफ सिलेक्टर ने कहा- हमें लगता है कि हमने बेस्ट स्क्वॉड सिलेक्ट किया है। हमेशा ऐसा होता है कि कुछ अच्छे प्लेयर टीम से बाहर रह जाते हैं, लेकिन हमने बेस्ट टीम चुनी है। हम इससे खुश हैं।
आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मो. सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मो. सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
Asian Games के लिए टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन) रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।

