चीफ सिलेक्टर अगरकर का कार्यकाल इस महीने खत्म: पार्थिव और प्रज्ञान दोनों इस पद के लिए दावेदार, 18 सितंबर को BCCI की मीटिंग
Published: Updated:
3 min read

अजीत अगरकर जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बने थे। (फोटो सोर्स - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर को कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम है। उनकी जगह चीफ सेलेक्टर पद के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। दोनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। दोनों IPL में 3-3 बार चैंपियन रह चुके हैं।
अगरकर की हो सकती है आखिरी सेलेक्शन मीटिंग
BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) शुक्रवार को होनी है। ऐसे में अगरकर को एक्सटेंशन मिलने की उम्मीद कम बताई जा रही है। बुधवार (16 सितंबर) को हुई सिलेक्शन मीटिंग अगरकर की आखिरी मीटिंग हो सकती है। इसी मीटिंग में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और ईरानी ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया गया था।
ये भी पढ़े: मौका मिलेगा तो अच्छा करेगा: वैभव सूर्यवंशी पर पिता को भरोसा; अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा T20I आज

रोहित शर्मा के सेलेक्शन पर भी बात
अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी ने रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना है। रोहित को लेकर पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि सिलेक्टर्स उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं कर रहे थे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में रोहित ने 138 रन की पारी खेली थी।
इसके बाद BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने रोहित के फ्यूचर को लेकर आई रिपोर्ट्स को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक रोहित सिलेक्टर्स के प्लान में हैं, तब तक खेलते रहेंगे।
अगरकर का कार्यकाल
अजीत अगरकर जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बने थे। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। वहीं 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी डिफेंड किया।
ये भी पढ़़े: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को: लखनऊ के रमाडा होटल में सेरेमनी, जून 2025 में सगाई हुई थी

पार्थिव - प्रज्ञान का इंटरनेशनल कॅरियर
पार्थिव पटेल ने भारतीय टीम के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 T20I मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 934, वनडे में 736 और T20I में 36 रन बनाए। वहीं, प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 T20I मैच खेले। बाएं हाथ के स्पिनर ओझा ने टेस्ट में 113, वनडे में 21 और T20I में 10 विकेट लिए।

