रहाणे के रिटायरमेंट पर कई खिलाड़ियों के स्पेशल मैसेज: कोहली बोले- भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया, रोहित ने कहा- आपका हार्ड वर्क याद रहेगा
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज शेयर किए। सभी ने भारतीय क्रिकेट में उनके कंट्रीब्यूशन और लीडरशिप की तारीफ की।
मेरे फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर- कोहली
विराट कोहली (virat kohli) ने लिखा- जिंक्स, अच्छे कॅरियर के लिए बधाई। भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया है। अपने सफर पर गर्व कर सकते हैं। स्लिप के बेस्ट फील्डर और मेरे फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर। आगे की जिंदगी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। गॉड ब्लेस।
विराट और रहाणे ने 67 टेस्ट साथ खेले। इस दौरान दोनों ने 56.32 की एवरेज से 3661 रन की पार्टनरशिप की। दोनों के बीच 10 सेंचुरी और 17 फिफ्टी पार्टनरशिप हुईं। उनकी सबसे बड़ी पार्टनरशिप 365 रन की रही।

आपकी हार्ड वर्क हमेशा याद रहेगी- रोहित
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लिखा- हमने कई साल एक ही ड्रेसिंग रूम शेयर किया। मुझे पता है कि आपकी हर अचीवमेंट के पीछे कितनी हार्ड वर्क रही है। आपकी कमिटमेंट और प्रोफेशनलिज्म ने हमेशा आपको सबसे अलग बनाया। शानदार कॅरियर के लिए बधाई। आगे के सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
इस कॅरियर पर गर्व होना चाहिए- पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने लिखा- अजिंक्य, ऐसे कॅरियर के लिए बधाई जिस पर आपको गर्व होना चाहिए। इतने साल साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात रही। मैदान के अंदर और बाहर की हमारी पार्टनरशिप और यादें हमेशा याद रहेंगी। नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।
यह भी पढ़े: मुझे किसी बॉलर से डर नहीं लगता: वैभव सूर्यवंशी बोले- छोटा भीम और ओगी एंड कॉकरोच देखता हूं

गिल ने रोल मॉडल बताया
शुभमन गिल ने लिखा- शानदार कॅरियर और मेरे रोल मॉडल। अज्जू भाई ने भारतीय क्रिकेट के सबसे मुश्किल दौर में टीम की लीडरशिप की। हमें यकीन दिलाया कि कुछ भी मुमकिन है। यादों और मैदान के अंदर-बाहर मिली सीख के लिए धन्यवाद। आपकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
20 साल लंबे कॅरियर को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। रहाणे के कॅरियर का सबसे यादगार मोमेंट 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रहा। पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली के भारत लौटने पर उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली।

उनकी कप्तानी में भारत ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर कमबैक किया। इसके बाद गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। रहाणे ने टेस्ट कप्तान के तौर पर 6 मैच खेले। इनमें 4 में जीत मिली, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे। खास बात यह रही कि कप्तान के तौर पर उन्हें एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा।

