गुजरात टाइटंस अहमदाबाद देर से पहुंची : प्रैक्टिस के लिए कम समय मिला, GT तीसरा IPL फाइनल खेलेगी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. गुजरात टाइटंस (GT) खराब मौसम और तूफान की वजह से टीम का अहमदाबाद पहुंचना देर से हुआ। अब टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलेगा।
रात में पहुंची टीम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, GT को शनिवार दोपहर चंडीगढ़ से चार्टर्ड फ्लाइट से अहमदाबाद जाना था। पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और आंधी की वजह से फ्लाइट्स लेट हो गईं। इसका असर GT पर भी पड़ा। टीम तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। गुजरात टीम शनिवार रात 10 बजे के बाद अहमदाबाद पहुंची।

फाइनल से पहले चुनौती
GT ने शुक्रवार रात क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद टीम को अगले ही दिन ट्रैवल करना पड़ा। ऐसे में प्लेयर्स को आराम और रिकवरी के लिए ज्यादा समय नहीं मिल सका।
RCB को फायदा
दूसरी तरफ RCB को इसका फायदा मिल सकता है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम क्वालिफायर-1 जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। टीम बुधवार से अहमदाबाद में मौजूद है। टीम 2 प्रैक्टिस सेशन भी कर चुकी है। साथ ही प्लेयर्स को रिकवरी के लिए भरपूर समय मिला है।

तीसरा IPL फाइनल
गुजरात टाइटंस तीसरी बार IPL फाइनल खेलने उतरेगी। टीम 2022 में चैंपियन बनी थी। 2023 में आखिरी गेंद पर CSK से हार गई थी। अब शुभमन गिल की टीम के पास एक बार फिर टाइटल जीतने का मौका है।

