एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक मजबूत : पैट कमिंस की वापसी तय; गाबा टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने बनाया रिकॉर्ड
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो बड़ी खुशखबरी सामने आईं हैं। एक तरफ कप्तान और पेसर पैट कमिंस इंजरी से उबरकर एडिलेड टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं, वहीं दूसरी ओर मिचेल स्टार्क ने गाबा टेस्ट में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैच में पांच विकेट लिए और फिर हाफ सेंचुरी लगाई।
कमिंस की वापसी तय
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि वह अपनी बैक इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं और एडिलेड में होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट में खेलने के लिए फिट हैं।कमिंस ने एक इंटरव्यू में कहा- कल नेट्स में एक और सेशन है, फिर एडिलेड में भी बाॅलिंग करूंगा। अगर सब ठीक रहा तो मैं खेलने के लिए तैयार रहूंगा। अब फिट महसूस कर रहा हूं।
कमिंस ने पर्थ और ब्रिस्बेन के शुरुआती दो टेस्ट मिस किए थे। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने कप्तानी संभाली, जबकि स्कॉट बोलैंड को जगह मिली। जॉश हेजलवुड के फिट न होने की कंडीशन में कमिंस के आने से ऑस्ट्रेलिया का पेस अटैक इंग्लैंड के लिए काफी घातक साबित हो सकता है
गाबा में स्टार्क का कमाल
ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट में स्टार्क ने एक कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लिए और फिर 77 रन की पारी खेली।
इसके साथ में नंबर 9 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने 1,408 रन बनाकर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ दिया। 
वेन्यू और शेड्यूल
1st टेस्ट 21 नवंबर - पर्थ
2nd टेस्ट 4 दिसंबर - ब्रिस्बेन
3rd टेस्ट 17 दिसंबर - एडिलेड
4th टेस्ट 26 दिसंबर - मेलबर्न
5th टेस्ट 4 जनवरी - सिडनी

