जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बोलने पर राम चरण ने मांगी माफी: बोले- यह इंसानी गलती थी, गड़बड़ी के लिए माफी चाहता हूं
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ एक्टर राम चरण ने इंडियन पेसर जसप्रीत बुमराह को गलती से फुटबॉलर कहने पर माफी मांगी है। भोपाल में अपकमिंग फिल्म पेड्डी के ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण से यह गलती हो गई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पहले यह वीडियो देखे-
बुमराह को फुटबॉलर कह दिया
दरअसल, इवेंट में राम चरण से भारत के क्रिकेटर्स को एक टैग देने के लिए कहा गया। सचिन तेंदुलकर को उन्होंने लेजेंड, महेंद्र सिंह धोनी को कूल, रोहित शर्मा को एवरीबडीज मैन और विराट कोहली को फायर कहा। जसप्रीत बुमराह का नाम आते ही राम चरण से मिस्टेक हो गई। उन्होंने कहा- जसप्रीत बुमराह जी.. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल पसंद है। आप फुटबॉल को बहुत आगे बढ़ा रहे हो।
फिर क्या राम चरण का यह स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस पर मीम्स बना रहे हैं। साथ ही मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि राम चरण शायद क्रिकेट फैन नहीं हैं।

आई एम सॉरी बुमराह जी- राम चरण
एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बुमराह से माफी मांगी। राम चरण ने लिखा- उफ्फ…मैं कई बार नामों को लेकर कन्फ्यूज हो जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी से इस गलती के लिए माफी चाहता हूं। इवेंट के एक्साइटमेंट और भीड़ के बीच गलती (Human Error) हो गई।
उन्होंने आगे लिखा- मैं आपकी बहुत रिस्पेक्ट करता हूं। आपके गेम का बड़ा फैन हूं। आप लगातार बैटर्स को बैकफुट पर लाते हैं। हमें आपके ऊपर गर्व है।
यह पोस्ट देखें...

पेड्डी के बारे में
पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू भी मेजर रोल में हैं। यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।

बुमराह इस IPL सीजन में हल्की इंजरी से जूझ रहे- हेड कोच
बुमराह ने IPL 2026 में अब तक 13 मैच में सिर्फ 4 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस (MI) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि बुमराह इस IPL सीजन में हल्की इंजरी से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि इस बार उनकी धार कम नजर आई। जयवर्धने ने कहा-T20 वर्ल्ड कप के दौरान बुमराह को हल्की परेशानी हुई थी। इसी कारण MI ने उन्हें रेस्ट दिया था ताकि वे पूरी तरह फिट होकर कमबैक कर सकें।

