नो पॉलिटिकल क्वेश्चन प्लीज: एशियन क्रिकेट काउंसिल की नई गाइडलाइंस जारी, जर्नलिस्ट्स से कहा- खेल को खेल ही रहने दीजिए
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में रविवार 14 सितंबर भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC ने ऑनगोइंग एशिया कप 2025 के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इनमें मीडिया से कहा गया है कि वो किसी भी सूरत में कोई सियासी सवाल न करें। दरअसल, इन नई गाइडलाइंस को जारी किए जाने की एक वजह है। गुरुवार 18 सितंबर को टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव ने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान कुछ जर्नलिस्ट्स ने कुलदीप से भारत-पाकिस्तान के 14 सितंबर को खेले गए मैच के दौरान हैंडशेक कन्ट्रोवर्सी पर सवाल किए थे। वहां मौजूद ACC स्टाफ ने ऑफ कैमरा जर्नलिस्ट्स को बता दिया कि अब इस टूर्नामेंट के दौरान कोई पॉलिटिकल सवाल नहीं होगा। इतना ही नही प्लेयर्स को भी कहा गया कि वो भी इस तरह के सवाल स्किप कर दें।
तनाव कम करने की कोशिश
ACC के एक अफसर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- इस एशिया कप में कई विवाद सामने आ रहे हैं। हम नहीं चाहते कि अब माहौल और खराब हो। लिहाजा, हमें ये गाइंडलाइन्स जारी करनी पड़ रही हैं। अब बहुत जल्द डैमेज कंट्रोल करना होगा। UAE कप्तान मोहम्मद वसीम से भी कुछ जर्नलिस्ट्स ने पॉलिटिकल सवाल किए थे। इनसे वो भी परेशान हो गए थे और उन्होंने ACC से इसकी शिकायत भी की थी। वसीम मूल रूप से पाकिस्तानी हैं। अब उन्होंने UAE की सिटीजनशिप हासिल कर ली है। UAE के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम एक घंटे देरी से ग्राउंड पहुंची थी, इससे काफी तनाव हो गया था।

हैंडशेक कन्ट्रोवर्सी पर एक नजर
एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में रविवार 14 सितंबर भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस और इसके बाद मैच खत्म होने पर भारतीय खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाए। इतना ही नहीं, मैच के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स जब ड्रेसिंग रूम लौटे तो उन्होंने इसके गेट बंद कर दिए, इसका मकसद था कि पाकिस्तान के प्लेयर्स से उन्हें हैंडशेक न करना पड़े। पाकिस्तान की टीम की तरफ से इस बारे में ऑफिशियल कम्प्लेन दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया है कि भारतीय टीम का यह कदम स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट यानी खेल भावना के खिलाफ है।
जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो यह जीत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को डेडिकेट करते हैं। उन्होंने यह जीत भारतीय सेना और शहीदों को भी डेडिकेट की थी।

रमीज राजा ने आग भड़काई
मंगलवार को लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के हेडक्वार्टर के बाहर राजा ने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उनके साथ PCB चीफ मोहसिन नकवी और पूर्व PCB चेयरमैन नजम सेठी भी मौजूद थेराजा ने कहा- ICC ने एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप में मैच रेफरी इसलिए अपॉइंट किया, क्योंकि वो टीम इंडिया के परमानेंट फिक्सर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के 90 मैच ऑफिशिएट किए हैं। राजा ने कहा- ICC के खिलाफ ये हमारी जीत है। ये अच्छी बात है कि हमने बायकॉट का फैसला नहीं किया, क्योंकि ये इमोश्नल डिसीजन होता और इसके हमारे मुल्क में क्रिकेट तबाह हो जाती।

