अभिषेक पोरेल बंगाल रणजी टीम में: रेप केस में बेल पर हैं पोरेल; शमी और आकाशदीप के साथ मुकेश कुमार को भी जगह
Published:
2 min read

सेक्शुअल असॉल्ट मामले में बेल पर चल रहे अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह दी गई है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. सेक्शुअल असॉल्ट मामले में बेल पर चल रहे विकेटकीपर बैटर अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह दी गई है। बंगाल को नए रणजी सीजन में अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ कल्याणी में में खेलना है।
हाल ही में जमानत मिली
- पोरेल को रेप केस में हाल ही में जमानत मिली है। उन पर कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। इसके बाद बंगाल टीम में उन्हें जगह दी गई है।
- टीम के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन हैं। एलीट ग्रुप के इस पहले मुकाबले मे बंगाल के सामने दिल्ली जैसी मजबूत टीम होगी।
- ग्रुप C का यह मैच बंगाल क्रिकेट अकादमी के कल्याणी मैदान पर खेला जाएगा।

इस बार ईडन गार्डन्स नहीं
- आमतौर पर बंगाल की टीम अपने सीजन की शुरुआत कोलकाता के वर्ल्ड फेमस ईडन गार्डन्स मैदान से करती है। हालांकि, इस बार उसका मैच वेन्यू बदला गया है।
- दरअसल, इसकी वजह दुर्गा पूजा है। 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आ रहे हैं। इस दौरान वो ईडन गार्डन्स में होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यही वजह है कि मैच का वेन्यू बदला गया है।

टीम में बड़े नाम
बंगाल की टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आती है। इसमें मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाशदीप जैसे देश के टॉप पेसर शामिल हैं। इन प्लेयर्स को न्यूजीलैंड टूर के लिए भी टीम में जगह मिली है। इस मैच के जरिए उन्हें मैच प्रैक्टिस भी मिलेगी।
ग्रुप C में बंगाल के साथ दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरलम, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज की टीम शामिल हैं।
रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम
अभिमन्यू ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घारामी (उप कप्तान), सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अंकुर पॉल, सुमंत गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाशदीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधू जायसवाल, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ और सौम्यदीप मंडल।
स्टैंड बॉयज : करण लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक केआर रमन, शुभम सरकार, सुमित मोहंता और आदित्य पुरोहित।

