मेरी नजर तुम पर है: युवराज का अभिषेक शर्मा के पोस्ट पर कमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल
Published:
2 min read

अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप के 6 मैच में 309 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.60 और स्ट्राइक रेट 206.66 है। अभी फाइनल बाकी है, जो 28 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। एशिया कप 2025 में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस कर सबका दिल जीत लिया है। मैदान के बाहर भी उनकी खूब तारीफ हो रही रहे है। हाल ही में अभिषेक ने दुबई से कुछ स्टाइलिश फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की अब ये वायरल हो रही हैं। उनके मेंटर युवराज सिंह ने इन पर कमेंट किया है।
कूल और डैशिंग लुक
अभिषेक ने 25 सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुबई से स्टाइलिश पोस्ट शेयर कीं। इन फोटोज में अभिषेक काफी कूल और डैशिंग लग रहे थे। फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
मेरी नजर तुम पर है
लेकिन इन सब कमेंट्स में सबसे खास था अभिषेक के मेंटर युवराज का कमेंट। युवी ने लिखा…ve got my eyes on you. Mr frank मतलब मेरी नजर तुम पर है, मिस्टर फ्रैंक। युवी ने मजाकिया अंदाज में अपने स्टूडेंट को थोड़ा टोक भी रहे थे और साथ ही प्यार भी जता रहे थे। फैंस को भी यह कमेंट काफी पसंद आया। कुछ फैंस ने तो युवराज से यह तक कह दिया कि “गुरुजी, थोड़ी रियायत तो बरतो लड़के को।

6 मैच में 309 रन बनाए
अभिषेक ने इस एशिया कप के 6 मैच में 309 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.60 और स्ट्राइक रेट 206.66 है। अभी फाइनल बाकी है, जो 28 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।
युवी की सलाह
अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा- युवराज हमेशा सलाह देते हैं। जब एक सिक्स लगा दिया हो तो दूसरों को भी मौका दो।अभिषेक ने हंसते हुए कहा- मैं अब इस एडवाइज पर काम कर रहा हूं सबको खेलने का मौका मिले।

