मेंटॉर युवी के साथ दिखे अभिषेक : इस ओपनर ने एशिया कप के 7 मैच में 314 रन बनाए, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने
Published:
1 min read

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 की 7 पारियों में 314 रन बनाए। औसत 44.85 और हाईएस्ट 75 रन रहा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के यंग ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक टूर्नामेंट के हाईएस्ट स्कोरर रहे। उन्हें "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" का खिताब मिला। भारत लौटने के बाद उन्होंने अपने मेंटॉर और युवराज सिंह से मुलाकात की। इस खास पल की फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एशिया कप के 7 मैच में 314 रन
शर्मा ने एशिया कप 2025 की 7 मैच में 314 रन बनाए। औसत 44.85 और हाईएस्ट स्कोर 75 रन रहा। इसमें में 3 फिफ्टी शामिल है। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही एक कार भी मिली। अभिषेक का यह पहला इंटरनेशनल मल्टी-टीम टूर्नामेंट था।
युवराज से मुलाकात
फाइनल के बाद अभिषेक ने अपने कोच और मेंटॉर युवराज सिंह से मुलाकात की। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। फोटो में दोनों को मुस्कराते देखा जा सकता है। एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया।


