ICC प्लेयर्स रैंकिंग: अभिषेक बने टी20 में नंबर-1 बैटर, सूर्या-कोहली के बाद क्लब में शामिल; वनडे में गिल टॉप पर बरकरार
Published:
2 min read

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (30 जुलाई) को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। टी20 बैटर्स की रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर पहुंच गए हैं। वे विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के क्लब में शामिल हुए। यानी टी20 में नंबर-1 बल्लेबाज बनने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।
वनडे बैटर्स की रैंकिंग में शुभमन गिल अब भी टॉप पोजिशन पर बरकरार हैं। हालांकि टेस्ट में इंग्लिश बैटर जो रूट नंबर-1 हैं। उन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 150 रन की पारी खेली थी।
टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में 3 भारतीय
टी20 की बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक इससे पहले दूसरे और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड पहले नंबर पर थे। अब हेड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक की 829 और हेड की 814 रेटिंग है। टॉप-10 बैटर्स में अभिषेक के अलावा 2 और भारतीय हैं।
इनमें तिलक वर्मा तीसरे और टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर काबिज हैं। यशस्वी जायसवाल को दो पायदान का नुकसान हुआ और वे अब 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
Separating himself for the rest of his contemporaries 👏
— ICC (@ICC) July 30, 2025
Joe Root headlines a number of changes in the latest ICC Men's Rankings 📈
https://t.co/YSTrGz37Dl
टेस्ट बैटर्स में यशस्वी को नुकसान
टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में 3 भारतीय हैं। इसमें विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत को एक पायदान का फायदा हुआ और वे 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि यशस्वी 3 स्थान फिसलकर 8वें नंबर पर आ गए। टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल 9वें नंबर पर काबिज हैं।
HUNDRED off 37 Deliveries 💥
— BCCI (@BCCI) February 2, 2025
..And counting!
Keep the big hits coming, Abhishek Sharma! 😎
Live ▶️ https://t.co/B13UlBNdFP#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/pG60ckOQBB
अभिषेक ने T20I में 2 शतक लगाए
अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम के लिए सिर्फ टी20 फॉर्मेट ही खेला है। इसमें उसने 17 मैच खेले, जिसमें 33.43 के औसत से 535 रन बनाए। इस दौरान 2 शतक और 2 फिफ्टी लगाई हैं। अभिषेक ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच इसी साल 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेला था।

