अभिषेक शर्मा को राहत: डीपफेक कंटेंट इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा; गावस्कर-गंभीर ने भी इसके खिलाफ अपील की थी
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। AI से उनकी डीपफेक फोटो और वीडियो बनाए जा रहे थे। बिना परमिशन उनके नाम से मर्चेंडाइज (व्यापार में खरीदा और बेचा जाने वाला सामान) भी बेचे जा रहे थे। इसके बाद अभिषेक दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने उनके नाम, तस्वीर और पहचान के गलत इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी।

बिना परमिशन बिक रहे थे प्रोडक्ट
कोर्ट को बताया गया कि कई सोशल मीडिया अकाउंट अभिषेक की मॉर्फ्ड (बदला हुआ) फोटो शेयर कर रहे थे। कुछ वेबसाइट्स उनके नाम और तस्वीर वाले टी-शर्ट, हुडी और दूसरे प्रोडक्ट भी बेच रही थीं। यह सब बिना उनकी परमिशन के हो रहा था।


अब नीचे दिए गए ग्राफिक में और भी मामले आसान भाषा में समझते हैं।




