अभिषेक शर्मा की बहन बीमार: मैच के बाद खुद बताया, अपनी दूसरी IPL सेंचुरी डेडिकेट की
Published: Updated:
2 min read

ओपनर अभिषेक शर्मा मां और बहन के साथ। उनकी फैमिली हमेशा सपोर्ट के लिए स्टेडियम आती है।
स्पोर्ट्स डेस्क. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मंगलवार (21 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी दूसरी सेंचुरी लगाई। मैच के बाद अभिषेक ने खुद बताया कि उनकी बड़ी बहन की तबीयत खराब है। उन्हें इन्फेक्शन हुआ है। अभिषेक शर्मा ने अपनी यह सेंचुरी बहन को डेडिकेट की है।
हालांकि अभिषेक के माता-पिता यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। ओपनर ने इस बात का भी जिक्र किया। साथ ही मैच में सेंचुरी के बाद एक स्पेशल सेलिब्रेशन किया था। उसका मतलब भी बताया।
नया सेलिब्रेशन फैन्स के लिए प्यार
अभिषेक हमेशा सेंचुरी या फिफ्टी के बाद उंगली और अंगूठा से L बनाकर सेलिब्रेशन करते रहे हैं। इसका मतलब फैन्स और अपनों के लिए लव होता है। मगर इस बार सेंचुरी के बाद अभिषेक ने हाथ बांधकर सीधे खड़े होकर सेलिब्रेशन किया।
फैन्स इसे समझ नहीं सके। हालांकि मैच के बाद खुद अभिषेक ने ही इसका जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि यह उन फैंस के लिए प्यार का एक इशारा था, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में, बाहर और होटल्स में, हर जगह टीम का साथ दिया है।
अभिषेक की बहन का नाम डॉ. कोमल शर्मा है। वह एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं। कोमल ने अक्टूबर 2025 में लोविश ओबरॉय से शादी की। वे अक्सर अभिषेक को सपोर्ट करने स्टेडियम आती हैं।
हैदराबाद टीम ने 47 रन से मैच जीता
मंगलवार को हुए IPL 2026 के 31वें मैच में हैदराबाद टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) 47 रन से हराया। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ। अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 68 बॉल पर 135 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 सिक्स और इतने ही चौके लगाए।

