गिल को कप्तान बनाना बिल्कुल सही: डिविलियर्स बोले- 2027 वर्ल्ड कप तक रोहित-कोहली का खेलना मुश्किल, इसलिए शुभमन राइट च्वॉइस
Published:
2 min read

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आखिरी मैच चैम्पियंस ट्रॉफी में खेला था। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन ODI और पांच T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। पहला मैच 19 अक्टूबर को होगा। टीम इंडिया का एलान भी हो चुका है। रोहित शर्मा की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। इस पर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ी हुई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स के फैसले को एकदम सही बताया है।
विराट कोहली और रोहित चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार ODI फॉर्मेट खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली ODI टीम में शामिल किया गया है।
2027 तक खेलना मुश्किल
डिविलियर्स ने कहा- इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे। शायद इसी सोच के चलते सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल को ODI में कप्तान बनाया है। गिल यंग हैं, अच्छे फॉर्म में हैं और एक शानदार कप्तान हैं। मुझे लगता है कि दोनों (विराट और रोहित) को टीम में बनाए रखना सही फैसला था। शुभमन दो सबसे अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ियों से सीखेंगे।
डिविलियर्स ने कहा- मुझे लगता है कि रोहित और कोहली टीम इंडिया के लिए एक और वर्ल्ड कप खेलने के इरादे से अभी तक खेल रहे हैं। लेकिन यह होगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है। 2027 तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी होगी।
गिल को पहले ही टेस्ट कप्तानी मिल चुकी है
ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम के बीच सीरीज का पहला ODI 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कोहली-रोहित का टीम इंडिया के लिए यह पहला मैच होगा।
शुभमन गिल को पहले ही टेस्ट टीम की कमान सौंपी जा चुकी है। उनकी कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज इसी साल जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर खेली गई थी। यह 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। अभी टीम इंडिया अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। पहला टेस्ट टीम इंडिया जीत भी चुकी है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज शेड्यूल


