RCB का मेंटर या कोच बनना चाहते हैं डिविलियर्स: ABD बोले- प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो सकता, लेकिन कुछ रोल्स के लिए फिट
Published:
2 min read

एबी डिविलियर्स ने RCB के लिए 157 मैच खेले। इनमें 41 की एवरेज से 4,522 रन बनाए। इसमें 2 सेंचुरी और 37 फिफ्टी शामिल हैं। (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एबी डिविलियर्स IPL 2026 से पहले RCB को फिर ज्वॉइन करना चाहते हैं। हालांकि, इस बार रोल नया होगा। उन्होंने यह भी साफ किया है कि अब वो IPL जैसी कॉम्पटेटिव लीग बतौर प्लेयर नहीं खेल सकते। डिविलियर्स ने कहा कि RCB के साथ उनका इमोशनल कनेक्शन है।
IPL 2008 में डिविलियर्स ने दिल्ली की टीम से खेलना शुरू किया था।
हालांकि उन्हें असली पहचान 2011 RCB की टीम से मिली। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से पूरा किया है।
मेंटर या कोच बनना चाहते हैं
डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू में RCB ज्वॉइन करने पर कहा- IPL खेलना अब मुश्किल है। हालांकि अगर RCB को लगता है कि मैं कोच या मेंटर के रूप में टीम के लिए कुछ कर सकता हूँ, तो मैं जरूर तैयार रहूंगा। जब समय सही होगा मैं फिर से टीम मे शामिल होना पसंद करुंगा।
पाकिस्तान के खिलाफ लगाई सेंचुरी
डिविलियर्स ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 47 बाॅल में सेंचुरी लगाई थी। WCL मे एबी को मैन ऑफ द सीरीज मिला था। इसमें 3 शतक के साथ 429 रन बनाए थे। 2021 में एबी ने इंटरनेशनल के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया था।
2022 में हाल ऑफ फेम में शामिल किया
2022 में डिविलियर्स को क्रिस गेल के साथ RCB Hall of Fame में शामिल किया गया। RCB यह सम्मान सिर्फ अपने खास प्लेयर को देती है।
डिविलियर्स का IPL रिकॉर्ड
डिविलियर्स ने RCB के लिए 157 मैच खेले। इनमें 41 की एवरेज से 4,522 रन बनाए। इसमें 2 सेंचुरी और 37 फिफ्टी शामिल हैं।
अगर डिविलियर्स के टोटल IPLकॅरियर की बात करें तो उन्होंने कुल 184 मैच खेले। 5,162 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 151.68 रहा। उन्होंने IPL में कुल 3 सेंचुरी और 40 हाफ सेंचुरी लगाई हैं।

