रोहित-विराट टीम इंडिया के लिए जरुरी: गिल ने कहा- 2027 वर्ल्ड कप में दोनों का एक्सपीरियंस काम आएगा, उनकी जगह लेना आसान नहीं
Published:
3 min read

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का रोल बहुत अहम होगा। गिल का मानना है कि इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव और हुनर ऐसा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ये बयान उन अफवाहों के बीच आया है जिसमें कहा जा रहा था कि 2027 ODI वर्ल्ड कप से पहले रोहित और विराट रिटायरमेंट ऐलान कर देंगे।
रोहित और विराट की जरुरत
गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या वे रोहित और कोहली को 2027 वर्ल्ड कप की टीम में देखते हैं, तो उन्होंने कहा- हां बिल्कुल। जो अनुभव और मैच जिताने की काबिलियत रोहित और कोहली में है, वो बहुत कम प्लेयर में होती है।

उनकी जगह लेना आसान नहीं
गिल ने आगे कहा- रोहित भाई और विराट पाजी ने भारत को कई मैच जिताए हैं। इतने एक्सपीरियंस और स्किलफुल खिलाड़ी बहुत कम होते हैं। उनकी जगह लेना आसान नहीं है। इसलिए मेरी नजर में इनका होना टीम के लिए बहुत जरूरी है।

15 अक्टूबर को टीम रवाना होगी
रोहित और विराट टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ये अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। कोहली लंदन में और रोहित मुंबई में हैं, लेकिन दोनों जल्दी ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे। टीम 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी।गिल को हाल ही में टीम इंडिया की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। यह फैसला उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद बताया गया था, हालांकि गिल को इसकी जानकारी पहले ही मिल गई थी।
मेरे लिए गर्व का पल
गिल ने कहा- टीम इंडिया की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व का पल है। रोहित भैया शांत और सब को साथ रखते रहे। मैं भी वैसी ही एनर्जी और वही माइंड सेट टीम में लाना चाहता हूं। गिल ने हेड कोच गौतम गंभीर के साथ अपनी रिश्ते पर कहा- हम दोनों प्लेयर्स को टाइम देने और उन्हें बेहतर महसूस कराने पर फोकस करते हैं। ताकि वो अच्छा परफॉर्मेंस करें।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, केनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

