जम्मू कश्मीर के युसमार्ग में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर को ढेर किया; पाकिस्तान का रहने वाला था
Published:
2 min read

मारे गए आतंकी की पहचान यासिर के तौर पर हुई, वह पाकिस्तान का रहने वाला था।
नेशनल डेस्क. जम्मू-कश्मीर के युसमार्ग में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर के कमांडर यासिर को मार गिराया। यासिर पाकिस्तान का रहने वाला था।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यासिर लश्कर-ए-तैयबा के सुलेमान मूसा ग्रुप से जुड़ा था। हालांकि, वह एक साल पहले मूसा ग्रुप से हट गया था। इसके बाद वह अकेले ही आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने लगा था। वह युसमार्ग में लश्कर का भरोसेमंद कमांडर बनकर उभरा था।
सुरक्षा एजेंसियां लंबे वक्त से यासिर के मूवमेंट को ट्रैक कर रही थीं। सुरक्षाबलों को शनिवार को उसके युसमार्ग में छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। इस दौरान सुरक्षाबलों और यासिर के बीच फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने यासिर को मार गिराया।
J-K में एक आतंकी ढेर: AK राइफल समेत अन्य सामान बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
युसमर्ग में हुई ये मुठभेड़ जम्मू और कश्मीर में चल रहे एंटी टेरर ऑपरेशन का हिस्सा है। सुरक्षा एजेंसियां अब यासिर के नेटवर्क, लश्कर के अन्य सदस्यों से उसके संबंधों और क्षेत्र में हाल ही में हुई किसी भी आतंकी घटनाएं में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़़ें: पाकिस्तान में एक और लश्कर आतंकी की मौत: कुछ देर पहले ढाबे पर खाना खाया, मस्जिद के पास गिरकर मौत

