World WiFi Day : सिंधिया बोले- भारत गिने-चुने देशों में, जिनके पास खुद की 4G तकनीक; भारत डिजिटल दुनिया का लीडर
Published: Updated:
2 min read

वर्ल्ड वाई-फाई डे के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
मंगलवार (24 जून) को दिल्ली में वर्ल्ड वाई-फाई डे मनाया गया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत को डिजिटल दुनिया का लिडर बताया।
रत ने खुद की 4G टेक्नोलॉजी बनाई
वाई-फाई डे के मौके पर सिंधिया 4G के बारे में बाताया साथ ही कहा- "आज भारत ने खुद की 4G टेक्नोलॉजी बनाई है, CDOT, तेजस और TCS जैसी भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर। दुनिया में सिर्फ 5 देशों के पास ही ये टेक्नोलॉजी है, और हम उनमें से एक हैं।"
20 जून World WiFi Day
20 जून को World WiFi Day इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह दिन वायरलेस टेक्नोलॉजी की अहमियत और इसकी समाज में भूमिका को दर्शाने के लिए तय किया गया था।
इसे Wireless Broadband Alliance (WBA) नाम की एक ग्लोबल संस्था ने शुरू किया था, जो दुनिया भर में वाई-फाई और ब्रॉडबैंड तकनीक को बढ़ावा देती है। इसने 2016 में सबसे पहले 20 जून को वर्ल्ड वाई-फाई डे के तौर पर घोषित किया था।
टेक्नोलॉजी लेने वाला देश नहीं, बल्कि देने वाला देश भारत
सिंधिया ने डिजिटल पेमेंट और 5G को लेकर भी कहा कि-
"आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में जितने भी डिजिटल लेन-देन होते हैं, उनमें से 46% सिर्फ भारत में होते हैं। अमेरिका, यूरोप या चीन भी हमारे आगे नहीं टिकते।"
हमने 5G को गांवों से शुरू किया है। हम चाहते हैं कि गांव पहले जुड़ें, क्योंकि असली बदलाव वहीं से शुरू होगा,"
सिंधिया ने अंत में कहा कि भारत अब टेक्नोलॉजी लेने वाला देश नहीं, बल्कि देने वाला देश बन गया है। और ये बदलाव वाई-फाई और डिजिटल इंडिया के जरिए मुमकिन हुआ है। भारत को डिजिटल दुनिया का लिडर है।

