पश्चिम बंगाल में PAK लिंक हनीट्रैप नेटवर्क का पर्दाफाश: जैश ऑपरेटिव के साथी समेत 3 गिरफ्तार; मंत्री और परिवार पर रख रहे थे नजर
Published:
3 min read

हमीम (राइट) को पुलिस ने 30 जुलाई को बर्धमान में एक किराए के अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। वहीं अर्पिता सरकार (लेफ्ट) को झारखंड के साहेबगंज से शुक्रवार को पकड़ा था। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. पश्चिम बंगाल पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक कथित हनीट्रैप नेटवर्क का खुलासा किया है। STF की जांच में खुलासा हुआ है कि मंत्रियों, उनके परिजनों और अन्य हाई-प्रोफाइल लोगों की रेकी कराई जा रही थी। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ऑपरेटिव हमीम मंडल के नेटवर्क में एक और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक तीन लोगों को पकड़ा जा चुका है। आरोप है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कई लोगों को जाल में फंसाकर इस सिंडिकेट में धकेला।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अदित्य सिंह को हावड़ा के बेलिलियस रोड से गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने यह कार्रवाई हमीम और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ में खुलासे के बाद की है। रेडिफमेल की खबर के मुताबिक, जांच में पता चला है कि इस नेटवर्क ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सहित 6 मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को टारगेट के तौर पर चुना गया था।
नेटवर्क की पहचान में जुटी STF
हमीम को पुलिस ने 30 जुलाई को बर्धमान में एक किराए के अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। वहीं अर्पिता सरकार को झारखंड के साहेबगंज से शुक्रवार को पकड़ा था। STF के एक सीनियर अधिकारी ने कहा- जांच के दौरान मिली खास जानकारियों के आधार पर आदित्य सिंह को गिरफ़्तार किया गया। अब हमारा ध्यान इस कथित नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की पहचान करने पर है।
आरोपी मंत्री और परिवार पर रख रहे थे नजर
जांचकर्ताओं को शक है कि अदित्य एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए हमीम के संपर्क में आया और बाद में उसे कथित साजिश में शामिल कर लिया गया। STF अधिकारी के अनुसार, हमीम ने कथित तौर पर सिंह को शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर नजर रखने का काम सौंपा था। अधिकारी ने कहा- उसने मंत्री और उनके बेटे के बारे में जानकारी जुटाई और उसे हमीम के साथ शेयर किया। STF ने कहा- हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या वे मंत्री को टारगेट करने की साजिश रच रहे थे।
मंत्री के पास आ रहे थे धमकी भरे कॉल
उमेश राय ने हाल ही में शिकायत की थी कि उन्हें एक्सटोर्शन से जुड़े कॉल आ रहे हैं, उन्होंने कहा- खुद को पाकिस्तनी एजेंसी का बताने वाला व्यक्ति लोग उनके बेटे को किडनैप करने की धमकी दे रहे हैं। मंत्री ने बताया, कॉल करने वाले व्यक्ति ने BJP ऑफिस के फोटो भेजकर हमले की धमकी भी दी।
जांच में एक ऐसे मॉड्यूल का पता चला, जिसके बारे में उन्हें शक है कि यह पाकिस्तान में मौजूद गैंगस्टर शहजाद भट्टी के सिंडिकेट और कथित आतंकी ऑपरेटिव्स से जुड़ा एक क्रॉस-बॉर्डर हनीट्रैप मॉड्यूल है। STF अधिकारी ने बताया कि यह नेटवर्क पश्चिम बंगाल में प्रभावशाली लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय महत्वाकांक्षी मॉडलों और युवा महिलाओं को भर्ती करने की कोशिश कर रहा था।

