पानी में जीवन बिताने को मजबूर इकबाल का इलाज होगा: अनंत अंबानी ने एयरलिफ्ट कर मुंबई बुलाया, पानी से निकलने पर शरीर में होती है जलन
Published:
2 min read

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इकबाल के पानी में इतना लंबे समय तक बिताने को लेकर चिंता जताई थी।
नेशनल डेस्क. पानी में दिन-रात रहने वाले पश्चिम बंगाल के इकबाल की मदद के लिए अनंत अंबानी आगे आए हैं। इकबाल को एयरलिफ्ट करके मुर्शिदाबाद से मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल लाया गया, जहां अब उसकी खास मेडिकल जांच और इलाज चल रहा है। नाबालिग सुबह से देर रात तक तालाब में डूबा रहता था। पानी से बाहर आते ही शरीर में तेज जलन होती है।
उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, तो मामला सामने आया और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी की मदद से उसे एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां डॉक्टर उसकी बीमारी की जांच कर रहे हैं।
ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसने यह भी बताया कि उसे ऐसा महसूस लगता है, जैसे कोई शक्ति उस पर कब्जा कर रही हो, जिसकी वजह से वह घंटों तक पानी में डूबा रहता था।
तालाब में स्नैक्स खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था
सोशल मीडिया पर इकबाल के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वह एक तालाब में बैठकर स्नैक्स खाते हुए दिख रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने पानी में इतना लंबे समय तक बिताने को लेकर चिंता जताई। इकबाल अक्सर सुबह से देर रात तक तालाब में रहता था। कभी-कभी वे एक तलाब से दूसरे तलाब में चला जाता है।
यह खबर भी पढ़े-
रात 2 बजे मेकअप करना मानसिक बीमारी नहीं: झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की; पति ने इसी आधार पर मांगा तलाक
अफगानी क्रिकेटर का दिल्ली के हॉस्पिटल में निधन: 38 साल के जादरान HLH बीमारी से जूझ रहे थे; 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल खेले
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं
उसके माता-पिता ने ANI को बताया, उन्होंने पहले भी इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि परिवार लंबे समय तक चलने वाले इलाज का खर्च नहीं उठा सकता था और उन्होंने मदद की अपील की थी।
सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल (SSKM) अस्पताल के एक डर्मेटोलॉजिस्ट ने ANI को बताया, लंबे समय तक पानी में रहने से स्किन मैसरेशन (skin maceration) हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें स्किन पीली और नरम हो जाती है और उसमें जलन, दरारें और इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

