तेजस्वी ने चिराग को दी शादी करने की सलाह: राहुल बोले- ये तो मुझ पर भी एप्लीकेबल; बिहार में बाइक चलाते नजर आए दोनों नेता
Published:
2 min read

वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी।
विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा रविवार को बिहार के अररिया पहुंची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों नेता हंसी मजाक करते नजर आए। तेजस्वी ने चिराग पासवान को दी करने की सलाह दी। इस पर राहुल गांधी ने कहा- ये तो मेरे ऊपर भी एप्लीकेबल है। दोनों नेता वोटर अधिकार रैली के दौरान बाइक चलाते भी नजर आए।
चिराग पासवान मेरे बड़े भाई- तेजस्वी
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को शादी करने की सलाह दी जिस पर राहुल गांधी ने कहा- ये सलाह तो मेरे लिए भी है।
तेजस्वी ने कहा था- चिराग पासवान को सलाह देंगे कि वो अब शादी कर ले, वे मेरे बड़े भाई है। इस पर राहुल गांधी ने तुरंत रिएक्ट किया और बोले- ये तो मेरे ऊपर भी एप्लीकेबल होता है। राहुल कि इस बात पर तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा- वो तो पापा कब से आपको शादी करने के लिए बोल रहे हैं।
जल्द ही जारी होगा घोषणापत्र
राहुल गांधी ने कहा- बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा। विपक्षी गठबंधन के सभी घटक दल विचार-विमर्श करके एक कॉमन घोषणापत्र जल्द ही जारी करेंगे। सभी विपक्षी दल एकजुट होकर बिहार चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।
EC को बिहार में वोट चुराने नहीं देंगे- राहुल
NDA सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा- स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को बीजेपी की मदद के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा- हम इलेक्शन कमिशन को बिहार में वोट चुराने नहीं देंगे। आयोग बीजेपी के फायदे के लिए काम कर रहा है। चुनाव आयोग सिर्फ बीजेपी की मदद के लिए SIR के वोट चुराने का प्रयास कर रहा है।
1300KM की वोटर अधिकार यात्रा
इससे पहले वोटर अधिकार यात्रा में राहुल और तेजस्वी ने रोड पर बुलेट बाइक दौड़ाई। इस यात्रा के 8वें दिन अररिया में दोनों नेताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई।
दोनों नेता 1300 किलोमीटर की वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से हुई थी। यात्रा बिहार के 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी। 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी।

