विजेता दहिया का CJP नेताओं पर तंज: कहा- अलर्ट मोड में आने की जरुरत नहीं है; कविता पढूंगा, नारे लगाउंगा, बस इतना ही
Published:
2 min read

ये प्रोटेस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। CJP नेताओं को हिरासत में लेने पर उन्होंने उन पर तंज कसा।
नेशनल डेस्क. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व नेता विजेता दहिया ने अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लेने पर मजाक बनाया है। दहिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने CJP नेताओं को हिरासत में लेने पर कहा- उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है और वे बिना किसी रोक-टोक के विरोध प्रदर्शन में जा रहे हैं।
दरअसल CJP ने शनिवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बुलाया था। ये प्रोटेस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पहले ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया।
कहा- थोड़े नारे लगाउंगा, बस इतना ही
दहिया ने कहा- देखो अभी न्यूज चल रही है, अभिजीत दिपके डिटेन, सौरभ दास डिटेन, आशुतोष रांका डिटेन, ध्रुव राठी डिटेन लेकिन विजेता दहिया बाहर। इसके बाद हंसते हुए दहिया ने एक प्रोटेस्ट प्लान के बारे में बताते हुए कहा- ज्यादा लोड मत लो, कुछ नहीं बस वापस जा रहा हूं। एक कोई प्रोटेस्ट वाली कविता पढूंगा, थोड़े बहुत नारे लगाउंगा, सब इतना ही। अलर्ट मोड में आने की जरुरत नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें
CJP जंतर मंतर पार्ट 2, पूर्व CM केजरीवाल-ममता-विजयन हिरासत में; दीपके-दास और आशुतोष भी डिटेन
'तुम तो प्रोटेस्टर के पीछे पड़े हो'
वीडियो के आखिर में विजेता दहिया ने दिल्ली पुलिस से कहा- जो क्रमिनल हैं, उनको पकड़ो, तुम तो प्रोटेस्टर के पीछे पड़े हो। दिल्ली पुलिस होश में आओ।
CJP ने क्यों बाहर निकाला था
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के गठन के बाद विजेता दहिया, सौरभ दास और आशुतोष रांका को प्रवक्ता बनाया गया था। नीट पेपर लीक के खिलाफ जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट के दौरान विजेता दहिया CJP के प्रमुख चेहरों में से एक थे। लेकिन 20 जुलाई को जब संसद चलो मार्च का आयोजन किया गया, तो विजेता जंतर-मंतर को छोड़कर बर्गर खाने निकल गए। बर्गर खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद CJP ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

