उत्तराखंड में बड़ा हादसा: रुद्रप्रयाग में बस अलकनंदा नदी में गिरी, 2 की मौत; रेस्क्यू जारी
Published: Updated:
2 min read

अलकनंदा नदी में गिरी बस
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 18 सीटर बस अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।
उत्तराखंड पुलिस की ओर से बताया गया है कि बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में 18 लोग सवार थे।
उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। एसडीआरएफ समेत अन्य बचाव दल द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।'
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami tweets, "The news of a tempo traveller falling into a river in Rudraprayag district is deeply tragic. Relief and rescue operations are being conducted on a war footing by SDRF and other rescue teams. I am in constant contact with the local… https://t.co/0SjcCRkNV0 pic.twitter.com/FsL724qY1T
— ANI (@ANI) June 26, 2025
हादसे में 7 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Uttarakhand | One person dead, seven injured after an 18-seater bus falls into the Alaknanda river in Gholthir of Rudraprayag district. The injured are being treated at the district hospital.
— ANI (@ANI) June 26, 2025
(Source: Police) pic.twitter.com/bBZqkup2OT

